लाइव न्यूज़ :

महिलाओं ने ट्रक से उतरने के लिए जेसीबी का ऐसा किया इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 17, 2021 20:41 IST

सोशल मीडिया इन दिनों एक जुगाड़ वायरल हो रहा है , जिसमें महिलाएं ट्रक से उतरने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं ने ट्रक से उतरने के लिए लगाया कमाल का जुगाड़जेसीबी की मदद से उतरी महिलाएंलोगों ने कहा - वाह क्या जुगाड़ लगाया है

मुंबई : भारत में ज्यादातर लोग अपने हर छोटे-बड़े काम के लिए जुगाड़ लगाते हैं । अक्सर ऐसे ही जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं । कभी-कभी ये जुगाड़ इतने मजेदार और काम के होते हैं कि लोग देखकर बोल उठते हैं कि वाह क्या जुगाड़ है । अब एक ऐसे ही जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक रोड पर बुल डोजर खड़ा हुआ है, वहीं उसके सामने एक ट्रक है । उस ट्रक पर काफी सारी महिलाएं भी नजर आ रही हैं । अब ट्रक से उन महिलाओं को उतरने में काफी दिक्कत आ रही है, लेकिन उनकी दिक्कत का हल निकल दिया गया है । वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है सभी महिलाएं ट्रक से जेसीबी में चढ़ती हैं और जेसीबी आराम से महिलाओं को नीचे उतार देता है । ये वीडियो सभी को बेहद पसंद आ रहा है साथ में लोग अपना रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं ।

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह तक लिखा- देसी जुगाड़ जिंदाबाद. दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जिस भी शख्स ने इस जुगाड़ के लिए अपना दिमाग लगाया है वो वाकई में काबिल इंसान होगा । तीसरे ने लिखा, ‘हिंदुस्तान में कहीं पर जुगाड़ न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता’ 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है । वीडियो को आप jugaadu_life_hacks के पेज पर देख सकते हैं । वीडियो को शेयर करते हुए पेज के एडमिन ने कैप्शन में लिखा- देसी जुगाड़ लाइफ । आपको बता दें इस वीडियो पर काफी लाइक्स और कमेंटस भी देखने को मिल रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोJCB
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल