लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बारिश की मस्ती के बीच महिला से छेड़छाड़, लखनऊ में दिनदहाड़े दिखा हुड़दंगियों का उत्पात

By अंजली चौहान | Updated: August 1, 2024 09:39 IST

Viral Video: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया।

Open in App

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शर्मसार करने वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये किसी छोटे शहर नहीं बल्कि राज्य की राजधानी की तस्वीरें है जिसने प्रशासन और लोगों की संवेदना पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बारिश के बाद लखनऊ की सड़क पर लबालब पानी भरा है जिसमें लोग किसी तरह से गुजर रहे हैं। इस बीच, लोगों की भीड़ बारिश का मजा भी ले रही है जो पानी में मस्ती कर रहे है। हालांकि, भीड़ में मौजूद उत्पाती लोगों ने एक बाइक सवार महिला के साथ छेड़छाड़ की।

दिनदहाड़े बाइक सवार एक पुरुष और महिला को कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा, जिसकी आलोचना भी हुई।

गौरतलब है कि यह घटना बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में ताज होटल पुल के नीचे हुई। वीडियो में बाइक को पानी से भरी सड़क से गुजरते हुए देखा जा सकता है, जहां भारी बारिश के बीच घुटनों तक पानी भर गया है। पुरुषों के समूह को बार-बार जोड़े पर पानी छिड़कते हुए देखा जा सकता है, जिससे उनका रास्ता और भी मुश्किल हो रहा है।

इस छोटी क्लिप में एक पुरुष को महिला को गलत तरीके से छूते हुए भी दिखाया गया है। कई पुरुषों को पीछे से बाइक खींचते हुए देखा जा सकता है, जिससे बाइक सवार पुरुष और महिला पानी से भरी सड़क पर गिर जाते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने में कामयाब रही और उत्पीड़न में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

चौंकाने वाली बात ये है कि यह एक घटना नहीं बल्कि लखनऊ से ऐसी कई घटनाओं का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित कई अन्य वीडियो में भी पुरुषों के समूह को आज की भारी बारिश से प्रभावित जलभराव वाली सड़कों पर सवारियों और वाहन चालकों को परेशान करते और परेशान करते हुए दिखाया गया है। ‘X’ पर उपयोगकर्ताओं ने इन उपद्रवियों के व्यवहार पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है।

एक यूजर ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह उपद्रव लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा नहीं है...! योगी राज में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा आप खुद ही वीडियो देखकर लगा सकते हैं। वीडियो वायरल हो गया है, अब शायद बाबा की पुलिस कोई कार्रवाई करे...!" 

बता दें कि बुधवार को भारी बारिश के कारण विधानसभा भवन के कुछ हिस्सों में भी पानी भर गया, जहां राज्य विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। विधानसभा के अलावा, राज्य की राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी तेज बारिश के कारण करीब दो घंटे तक जलभराव रहा।

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश विधानसभा को बजट की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर मूसलाधार बारिश के बाद यह हाल है, तो बाकी राज्य भगवान भरोसे है।" 

टॅग्स :लखनऊवायरल वीडियोमहिलासोशल मीडियाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा