लाइव न्यूज़ :

Watch: लापता कुत्ते का पोस्टर फटने पर भड़की महिला, सोसायटी अध्यक्ष का कॉलर पकड़ जड़े थप्पड़

By आकाश चौरसिया | Updated: September 24, 2023 17:27 IST

नोएडा की एक सोसाइटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला शख्स के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा की सोसाइटी में रह रही महिला और अध्यक्ष के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रेजिडेंशियल सोसाइटी में रह रही आशी सिंह ने कुत्ता खो जाने के कारण ऐसा किया।अब पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर ली है

नई दिल्ली: नोएडा की सोसाइटी में रह रही महिला और अध्यक्ष के बीच विवाद सुर्खियों में है।  रेजिडेंशियल सोसाइटी में रह रही आशी सिंह ने कुत्ता खोने की जानकारी वाले पोस्टर फटने पर अध्यक्ष नवीन मिश्रा का कॉलर पकड़ लिया और उससे हाथापाई करने का प्रयास भी किया। दोनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

असल में हुआ ये कि महिला ने कुत्ता खो जाने की सूचना को सोसाइटी के आसपास और उससे सटे गेट पर चस्पा दिया था। यह बात सोसाइटी अध्यक्ष को पसंद नहीं आई और उसने न आव देखा न ताव पोस्टर ही फाड़ दिया। जब यह बात आशी को पता चली तब वह सोशाइटी अध्यक्ष नवीन मिश्रा के पास जा पहुंची।

आशी ने पहुंचते ही नवीन मिश्रा से सवाल किया और कॉलर पकड़ने के बाद सोसाइटी प्रेसीडेंट नवीन से पूछा, "क्या तू सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है?" इस बीच नवीन ने संयम बरकरार रखते हुए आशी से गिरेबान छोड़ने के लिए कहा। 

साथ ही नवीन ने महिला से कहा कि आपको बात करने का तरीका नहीं पता है लेकिन आशी का गुस्सा सांतवें आसमान पर था और वो नवीन को लगातार धकेल कर धमकाने की कोशिश कर रही थी। बात बढ़ने के साथ-साथ महिला इतनी उग्र हो गई कि उसने अध्यक्ष के बालों को पकड़कर घसीटते हुए मारपीट करने की कोशिश की। मामला नोएडा के सेक्टर 75 की एम्स गोल्फ एवन्यू सोसाइटी का है। 

देखते ही देखते आवासीय परिसर में रहने वाले लोग एकत्रित हो गए और इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। परिसर के निवासी ने बिना देरी के इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट पर शेयर भी कर दिया जो कुछ मिनटों में वायरल हो गया। 

पुलिस ने मामले पर कहा कि जो व्यक्ति आशी द्वारा पीटा जा रहा है वो भाजपा का सदस्य है। पुलिस के अनुसार यह मामला बीते शनिवार को घटित हुआ था। अब पुलिस ने भी मामला रजिस्टर्ड कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। 

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोसाइटी अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि नवीन मिश्रा ने आशी सिंह से अभद्र व्यवहार किया है। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि नवीन भाजपा से ताल्लुक रखते हैं। 

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए कहा कि यह केस श्रीकांत त्यागी की तरह ही है क्योंकि वह भी भाजपा के ही सदस्य हैं। श्रीकांत को बचाने के लिए पूरा अमला लगा था लेकिन बाद में प्रकरण पर पुलिस और सरकार को देश के सामने शर्मिंदगी होना पड़ा। कांग्रेस ने सवाल कर बताया कि अगर सोसाइटी के अंदर कोई महिला सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश की स्थिति के बारे में आप सोच सकते हैं।

टॅग्स :नॉएडाBJPवायरल वीडियोसोशल मीडियाNoida Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो