लाइव न्यूज़ :

सूखी और बेजान दिखने वाली सब्जी केमिकल्स में डालते ही हो गई हरी-भरी और ताजी, वीडियो देख यूजर ने लिखा- बाप रे, हम जहर खा रहे हैं!

By आजाद खान | Updated: March 22, 2023 18:32 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि जो सब्जी कुछ देर पहले बेजान और सूखी दिख रही थी, वही सब्जी अब केमिकल्स में जाने के बाद हरी और ताजी दिखने लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केमिकल्स के इस्तेमाल के कारण सूखी सब्जी को ताजा होते देखा गया है। ऐसे में वीडियो को देख यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी है।

Viral Video: हरी सब्जियों को लेकर एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह देखा गया है कि सूखी हुई सब्जियां पल भर में हरी-भरी हो जा रही है।  जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे केमिकल्स के संपर्क में आते ही जो सब्जी सुखी थी वह खिल जाती है और हरी-हरी दिखने लगती है। 

इस वीडियो को अमित थडानी (@amitsurg) नामक शख्स ने शेयर किया है जिसने यह दावा किया है कि इस दावे का मूल स्रोत देवराजन राजगोपालन जिन्होंने सोशल साइट लिंक्डइन पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स एक दम से सूखी और बेजान पत्ते वाली सब्जी को पानी जैसे दिखने वाले केमिकल्स में डालता है और कुछ सेकेंड के बाद ही सब्जी को बाहर निकाल देता है। इसके बाद शख्स उस सब्जी को एक टोकरी पर रख देता है और कुछ देर इंतेजार करता है। 

ऐसे में समय बीतते ही वह सब्जी के पत्ते खिलने लगते है और धीरे-धीरे उनका रंग भी बदलने लगता है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि सब्जी के पत्ते जो पहले सूखे और बेचान से दिखते थे, वे अब फूले और खिले से थे और उनका रंग भी बदल गया था। इस एक मिनट और 42 सेकेंड के वीडियो के अंत में सब्जी को पूरा हरा भरा और ताजा के समाना देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला 

इस वीडियो को जब से ट्विटर पर शेयर किया गया है तब से इसे चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2500 से करीब रि-ट्वीट मिले है। यही नहीं इस वीडियो पोस्ट को 4927 लाइक्स मिले है। वीडियो में यह दिखाया गया है कि कैसे केवल केमिकल्स का ही इस्तेमाल कर किसी भी बासी और बेचान सब्जी को ताजा बनाया जा सकता है। 

ट्विटर पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर से एक और यूजर ने जब इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स के नाम पूछे तो अमित ने बताया कि इसे बनाने के लिए कॉपर सल्फेट, रोडामाइन ऑक्साइड, मैलाकाइट ग्रीन और कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। 

वहीं इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिए है। ऐसे में एक यूजर ने कहा है कि हम तो जहर खा रहे है। एक और यूजर ने इस पर कमेंट्स करते हुए कहा है कि ऐसी सब्जी खाने के बाद इंसान अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोलिंक्डइनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल