लाइव न्यूज़ :

Viral Video: मोर्चे पर आमने-सामने डटे रूसी और यूक्रेनी सैनिक एक ही गाना गाते दिखे, हुआ वायरल, आप भी देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 29, 2023 12:46 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक जंगल में मोर्चे पर डटे रूसी और यूक्रेनी सैनिक एक ही गाना गाते सुने जा सकते हैं। बर्फ से ढकी अग्रिम पंक्ति पर फिल्माए गए फुटेज में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों को द्वितीय विश्व युद्ध का एक प्रिय प्रेम गीत "कत्यूषा" गाते हुए सुना जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए अब दो साल होने वाले हैं रूसी सेनाएं यूक्रेन के अंदर पिछले कई महीनों से डेरा जमाए हैंमोर्चे पर डटे रूसी और यूक्रेनी सैनिक एक ही गाना गाते सुने जा सकते हैं

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए अब दो साल होने वाले हैं। इस जंग में दोनों ही देश लाखों का संख्या में सैनिक गंवा चुके हैं। संसाधनों की भारी क्षति हुई है और कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। रूसी सेनाएं यूक्रेन के अंदर पिछले कई महीनों से डेरा जमाए हैं।  इस समय भी रूसी और यूक्रेनी सेनाएं कई मोर्चों पर आमने सामने डटी हुई हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक जंगल में मोर्चे पर डटे रूसी और यूक्रेनी सैनिक एक ही गाना गाते सुने जा सकते हैं। बर्फ से ढकी अग्रिम पंक्ति पर फिल्माए गए फुटेज में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों को द्वितीय विश्व युद्ध का एक प्रिय प्रेम गीत "कत्यूषा" गाते हुए सुना जा सकता है।

हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता संदिग्ध बनी हुई है, लेकिन गाने के साझा सांस्कृतिक महत्व के कारण यह चर्चा में है। सोवियत कवि मिखाइल इसाकोवस्की द्वारा लिखित और मैटवे ब्लैंटर द्वारा रचित "कत्यूषा" एक युवा महिला की मार्मिक कहानी बताती है जो दूर देश में लड़ रहे अपने सैनिक प्रेमी की तलाश में है। सोवियत काल के दौरान, यह गाना यू.एस.एस.आर. के 15 गणराज्यों में सैनिकों के लिए एक शक्तिशाली गान के रूप में कार्य करता था। सोवियत संघ के सैनिक लड़ाई के मोर्चे पर ये गाना बड़ी शिद्दत से गाते थे। रूस और यूक्रेन दोनों देशों में पुरानी पीढ़ियों की यादें इस गाने से जुड़ी हुई हैं।

जंग थमने के कोई आसार नहीं

लंबे समय से जारी इस जंग के थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। हाल ही में यूक्रेनी बलों के हवाई हमले से क्रीमिया में रूसी नौसेना का एक पोत क्षतिग्रस्त हो गया। फियोदोसिया शहर में स्थित बंदरगाह पर खड़े पोत ‘नोवोचेरकास्क’ को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया। जवाब में रूसी वायुसेना ने यूक्रेन के दो लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवायरल वीडियोरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी