लाइव न्यूज़ :

1...2..या...6 नहीं ऑटो में बैठे थे 27 लोग! यूपी के फतेहपुर का वाकया, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: July 11, 2022 08:00 IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा में 27 लोगों को सवार पाया। इसमें बच्चे भी शामिल थे। पूरा मामला तब सामने आया जब पुलिस ने ऑटो को बीच रास्ते में रोका।

Open in App

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक ऑटो रिक्शा वाले को जब पुलिस ने बीच रास्ते में रुकवाया तो हैरान रह गई। ऑटो रिक्शा में ड्राइवर और कुछ बच्चों सहित कुल 27 लोग एक साथ सवार थे। पुलिस ने ऑटो को रुकवाया और एक-एक को उतारकर गिनती शुरू की और ये जाकर 27 पर खत्म हुई।

पुलिस जब ऑटो से लोगों को उतार रही थी तभी किसी ने मोबाइल से पूरे वाकये का वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स चर्चा कर रहे हैं कि भला एक ऑटो में 27 लोग कैसे बैठ सकते हैं।

एक ऑटो में 27 लोग, क्या है पूरा मामला

सामने आई जानकारी के मुताबिक पूरा वाकया यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है। कुछ लोग एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर निकले थे। बिंदकी के ललौली चौराहे पर पुलिस ने ऑटो को रोक लिया। बताया जा रहा है कि ऑटो तेज गति से जा रहा था और इसलिए पुलिसवालों ने इसे रोका  था।

इसके बाद अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए। उन्होंने फिर ऑटो से एक-एक कर बच्चों और अन्य लोगों को को बाहर निकाला और गिनती शुरू की। ऑटो से 26 लोग निकले। इसके बाद ड्राइवर को जोड़ ये बात सामने आई कि 27 लोग इसमें बैठे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ऑटो रिक्शा को सीज किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोफतेहपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो