लाइव न्यूज़ :

घने जंगल में ये क्या हुआ! हाथी ने मारी भैंसे को लात तो उसने पलटकर ऐसे लिया बदला, देखिए ये वायरल वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2020 12:01 IST

सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह भैंस के साथ मस्ती करता नजर आता है। हालांकि, ऐसा लगता है भैंस मस्ती के मूड में नहीं है। इसलिए वह हाथी को मारने दौड़ गया। देखिए...

Open in App
ठळक मुद्देघने जंगल में हाथी की मस्ती का वीडियो, भैंसे को कर रहा था परेशानभैंस भी पलटकर हाथी की ओर बढा लेकिन विशालकाय हाथी वहां से भाग गया

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में वाइल्डलाइफ के वीडियो खूब देखे और पसंद किये जाते हैं। छोटे-छोटे वीडियो आपको जंगल से जुड़ी न केवल कई बड़ी जानकारियां देते हैं बल्कि आपको उस दुनिया में ले जाते हैं जिससे हमलोगों में से कई काफी दूर हैं। यही कारण है कि कभी बंदरों के उछलने-कूदने और अन्य जानवरों को परेशान करने के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी किसी अन्य जानवर के वीडियो गुदगुदाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इसे खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो एक हाथी और भैंसे का है। इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि कैसे एक हाथी जानबूझकर और शायद मस्ती-मस्ती में भैंसे को परेशान करने की कोशिश करता है।

हालांकि, ऐसा लगता है भैंस अच्छे मूड में नहीं है और वो चिढ़कर हाथी की ओर लपकता है। हाथी यूं तो बेहद शक्तिशाली जानवर है लेकिन भैंसे को देख वो भी वहां से चुपचाप निकलने में भलाई समझता है। भैंस की आक्रमकता देख वह भाग जाता है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट अफसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वे साथ ही लिखते हैं, 'हाथी बहुत चंचल होते हैं। ये शरारती केवल मनोरंजन के लिए भैंस को मारता है और वह जानता है कि चिढ़ाने का क्या मतलब है।'  सुशांत के इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही ढाई हजार से ज्यादा लाइक्स भी हैं। यही नहीं, 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो...

टॅग्स :वायरल वीडियोहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?