लाइव न्यूज़ :

Viral Video: महिला को गोद में बैठाकर बाइक चला रहा था युवक, स्टंट मारना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 20, 2024 11:28 IST

वीडियो, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक्स पर भी साझा किया गया है। इसमें एक व्यक्ति बिना हेलमेट पहने महिला को अपनी गोद में बैठाकर बाइक चला रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को गोद में लेकर मोटरसाइकिल चलाना और स्टंट मारना एक युवक को भारी पड़ासोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआपुलिस को चालक के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी

Viral Video: बेंगलुरु के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर एक महिला को गोद में लेकर मोटरसाइकिल चलाना और स्टंट मारना एक युवक को भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति अपनी महिला मित्र को गोद में बैठा के मोटर साइकल चला रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शहर की पुलिस को चालक के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।

यह घटना 17 मई की है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने वीडियो में बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस सड़क पर स्टंट करते युवा के पास पहुंच गई।

वीडियो, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक्स पर भी साझा किया गया है। इसमें एक व्यक्ति बिना हेलमेट पहने महिला को अपनी गोद में बैठाकर बाइक चला रहा है। वीडियो के मुताबिक, शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा था और बाद में हेब्बल ट्रैफिक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर लिखा, "रोमांच चाहने वालों, सड़क स्टंट के लिए मंच नहीं है! खुद के साथ सबको सुरक्षित रखें। आइए जिम्मेदारी से सवारी करें। बेंगलुरु संजोने लायक शहर है, गंदगी करने की जगह नहीं।"

इस वीडियो को 26 हजार से अधिक बार देखा गया है। कई उपयोगकर्ताओं ने बेंगलुरु पुलिस की सराहना की। शल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने महिला की गिरफ्तारी की भी मांग की। एक यूजर ने कमेंट किया  "उस लड़की को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सकता?' उसे भी गिरफ्तार करो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "दुर्भाग्य से कानून केवल लड़कों को निशाना बनाता है!" 

टॅग्स :वायरल वीडियोबेंगलुरुPoliceट्रैफिक नियमTraffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो