लाइव न्यूज़ :

ऐसा 'बोगस' काम! महाराष्ट्र में बनी नई सड़क को ग्रामीणों ने अपने हाथ में उठा लिया, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2023 14:00 IST

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां नई बनी सड़क को देखकर हर कोई हैरान है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण इस सडक को हाथ में उठा लेते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...

Open in App

मुंबई:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों को अपने हाथों से एक नवनिर्मित सड़क को 'उठाते' देखा जा सकता है। हैरान रह गए न! कई ट्विटर हैंडल्स में दावा किया गया है कि यह अजीबोगरीब घटना महाराष्ट्र में हुई। 38 सेकेंड के इस इस वीडियो क्लिप में नजर आता है कि बनी हुई सड़क के नीचे किसी कालीन जैसा चीज बिछी हुई है।

दावा किया जा रहा है कि इसे एक स्थानीय ठेकेदार ने बनाया था। वीडियो क्लिप में ग्रामीणों को स्थानीय ठेकेदार, जिसे वे राणा ठाकुर कह रहे हैं, उसकी आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। ग्रामीण इस घटिया काम की आलोचना करते वीडियो में दिखाई देते और 'बोगस' शब्द का प्रयोग करते हैं।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका के कर्जत-हस्त पोखरी की है। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम ग्रामीण सड़क योजना) के तहत किया गया था। वेबसाइट के अनुसार ठेकेदार ने सड़क के निर्माण के लिए जर्मन तकनीक का इस्तेमाल करने का दावा किया था।

हालांकि, जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, सड़क दोयम दर्जे की है और हाथ लगाते ही असलियत सामने आ जाती है। स्थानीय लोगों ने महाराष्ट्र सरकार की भी आलोचना की। ग्रामीण इ, घटिया काम को मंजूरी देने वाले इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

मेक इन इंडिया वेबसाइट के अनुसार भारत में लगभग 63.32 लाख किलोमीटर का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है। सड़क निर्माण को लागू करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की विभिन्न एजेंसियां जैसे- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन और भारतीय राजमार्ग इंजीनियर्स अकादमी (IAHE) आदि हैं।

पारंपरिक सड़क निर्माण में टिकाऊपन सुनिश्चित करने के लिए बजरी, रेत और जमी हुई मिट्टी के मिश्रण का उपयोग किया जाता रहा है। हाल के वर्षों में, इंजीनियरों ने सड़क को और बेहतर बनाने के लिए कंक्रीट का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो