लाइव न्यूज़ :

Viral Video: मकान खाली कराने के लिए कनाडाई मालिक ने भारतीय किरायेदार का सामान फेंका, दोनों के बीच जमकर हुई कहासुनी

By अंजली चौहान | Updated: October 4, 2024 14:29 IST

Viral Video:वायरल वीडियो में कनाडा में एक मकान मालिक द्वारा घर खाली करने से इनकार करने पर एक भारतीय व्यक्ति का सामान फेंकते हुए दिखाया गया है।

Open in App

Viral Video:भारत के लिए कई लोगों कनाडा में रोजगार और पढ़ाई के लिए जाते हैं। भारतीयों के लिए विदेशी देश में कनाडा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला देश है। मगर कनाडा से एक भारतीय का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर यूजर्स को दो भागों में बांट दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लाखों लोग वीडियो देखकर उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल, कनाडा में एक मकान मालिक ने भारतीय व्यक्ति का सामान बाहर फेंक दिया। वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है जिसके  कैप्शन में लिखा है, "एक देसी व्यक्ति और उसके मकान मालिक के बीच झगड़ा हुआ क्योंकि वह घर खाली नहीं कर रहा था, फिर मकान मालिक आया और अपना सामान खुद ही बाहर निकालने लगा।"

15 सेकंड के इस वीडियो में दो लोग भारतीय व्यक्ति का सामान घर से निकाल रहे हैं और भारतीय शख्स उनसे बहस करता हुआ नजर आ रहा है। वह शख्स अपने सामान निकालने को लेकर उन्हें रोकता नहीं है लेकिन वह उसने बहस जरूर कर रहा है।

वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक व्यक्ति ने लिखा, "किरायेदार के पास घर खाली न करने के कारण हो सकते हैं लेकिन मकान मालिकों का खुद को शक्तिहीन महसूस करना भी अनुचित है। दुर्भाग्य से, इसे इस हद तक बढ़ाना पड़ा। मैं दोनों पक्षों के लिए दुखी हूँ। यह एक जटिल मुद्दा है जिसके लिए दोनों पक्षों की ओर से अधिक समझ की आवश्यकता है।”

एक अन्य ने लिखा, “ब्रैम्पटन में अभी-अभी एक अजीबोगरीब दृश्य देखा! एक देसी लड़के और उसके मकान मालिक के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ। मकान मालिक उसके खाली होने का इंतज़ार करते-करते थक गया था, इसलिए उसने खुद ही उस लड़के का सामान बाहर ले जाने का फैसला किया! मामले को अपने हाथों में लेने के बारे में बात करें!”

तीसरे ने मजाक में कहा, “मुफ्त मूविंग सहायता।” चौथे ने टिप्पणी की, “दोनों पक्षों के लिए मुश्किल स्थिति। आशा है कि वे कोई समाधान निकाल लेंगे।”

टॅग्स :वायरल वीडियोकनाडाभारतसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'