लाइव न्यूज़ :

Viral Video: आसमान में उड़ते दिखें पवन पुत्र हनुमान, वीडियो देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

By अंजली चौहान | Updated: October 27, 2023 11:45 IST

इंटरनेट पर छत्तीसगढ़ का वीडियो सामने आने के बाद वायरल हुआ ड्रोन हुनमान जी जिसे देख लोग हैरान रह गए।

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया पर भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान के आसमान में उड़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विज्ञान के ऐसे करिश्मे को देख हर कोई दंग रह गया और वीडियो की सराहना कर रहा है। दरअसल, ड्रोन के जरिए एक प्रमिता को हनुमान की तरह पोशाक पहनाकर हवा में उड़ाया गया और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान की तरह ही चित्रित किया गया।

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिंदू देवता की एक मूर्ति को कई ड्रोनों से जोड़ा गया है, जिससे वह अपनी पूरी महिमा में उड़ रहा है। वायरल वीडियो को विनल गुप्ता नाम के एक फोटोग्राफर ने साझा किया था, जिसने इसे अंबिकापुर शहर में शूट किया था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में लोगों की भारी भीड़ उड़ते हुए भगवान हनुमान को देखने के लिए इकट्ठा हुई हैं और जैसे ही ड्रोन के जरिए ये उठने लगता है लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो छत्तीसगढ़ का है। यह वीडियो दशहरा उत्सव के दौरान लिया गया है। वीडियो में उड़ते हुए हनुमान जी को भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया 

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक उपयोगकर्ता ने कहा, "प्रौद्योगिकी विश्वास से मिली", दूसरे ने चुटकी ली, "विज्ञान का धन्यवाद, हम अब कुछ भी कर सकते हैं, यहां तक कि हनुमान भी उड़ सकते हैं।" एक तीसरे यूजर ने कहा, "आधुनिक हनुमान जी....ड्रोन की मदद से उड़ने वाले हनुमान जी का 21वीं सदी का संस्करण।"

टिप्पणी अनुभाग में "जय हनुमान" के नारे भी लगे। इस बीच, देश भर में लोगों ने दशहरा बहुत धूमधाम से मनाया। हर शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले जलाए गए और "जय श्री राम" के नारे लगाए गए।

टॅग्स :हनुमान जीवायरल वीडियोअजब गजबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?