हैरतअंगेज वीडियो! मछली जब एक 'बड़े सांप' को निगलने लगी! क्या आपने कभी देखा है ऐसा कुछ?

By विनीत कुमार | Published: February 12, 2021 12:28 PM2021-02-12T12:28:58+5:302021-02-12T12:29:37+5:30

मछली भी माहिर शिकारी होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो तो सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें मछली एक विशाल ईल को निगलती नजर आ रही है।

viral video big fish hunting eel twitter shared by susanta nanda | हैरतअंगेज वीडियो! मछली जब एक 'बड़े सांप' को निगलने लगी! क्या आपने कभी देखा है ऐसा कुछ?

मछली ने किया जब ईल का शिकार (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsईल का शिकार करती मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हैरान करने वाले दो वीडियो हैंइंडियन फॉरेस्ट अफसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया हैये वीडियो हालांकि अगस्त 2019 में यूट्यूब पर आ चुका है, अब एक बार फिर चर्चा में है

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर कई वीडियो ऐसे मिल जाते हैं जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे इंडियन फॉरेस्ट अफसर (IFS) सुशांत नंदा ने शेयर किया है। सुशांत नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और जानवरों से जुड़े कई वीडियो शेयर करते रहे हैं।

इस बार उन्होंने एक मछली का वीडियो शेयर किया है जो किसी सांप जैसे दिखने वाले जंतु को निगलती नजर आ रही है। हालांकि, मछली यहां कोई सांप नहीं निगल रही बल्कि सांप की तरह ही दिखने वाली एक और मछली ईल को निगल रही है।

दिलचस्प है कि ईल के शिकार से पहले मछली धुएं जैसी कोई चीज मुंह से छोड़ती है और फिर काफी इंतजार के बाद उसे पकड़ने में कामयाब होती है। ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इसी वीडियो का एक और हिस्सा भी है जिसमें दिखता है कि आखिर में क्या होता है। दरअसल इस बड़ी मछली के लिए ये ईल काफी बड़ा है। इसलिए वो उसे आखिर में छोड़ देती है और भाग जाती है। वहीं, ईल की भी जान बच जाती है।

दरअसल कुछ मछलियां ऐसी होती हैं जो दूसरे प्रकार की मछलियों को अपना भोजन बना लेती है। इनका आकार भले ही छोटा होता हो, लेकिन उनका पेट इतना बड़ा होता है कि उसमें बड़ी मछली भी समा जाती है।

वैसे ये वीडियो अगस्त 2019 में ही 'Fisherman Animal Lover' नाम के चैनल पर अपलोड किया जा चुका है। बहरहाल, वीडियो को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कई यूजर्स ने आशंका जताई कि ये वीडियो फेक है। वैसे बता दें कि मूल YouTube वीडियो के लिंक को दो करोड़ से ज्यादा बाद देखा जा चुका है।

Web Title: viral video big fish hunting eel twitter shared by susanta nanda

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे