लाइव न्यूज़ :

फोटो: मेढ़क ने किया जहरीली प्रजाति के सांप का शिकार, मल की तरह निकाला बाहर, तस्वीरें देख लोग रह गए दंग

By आजाद खान | Updated: March 13, 2023 14:00 IST

दावा किया जा रहा है कि मेढ़क ने सांप को निगला है और जब पचा नहीं पाया तो उसे मल की तरह बाहर निकालना चाहा है। लेकिन सांप को बाहर निकालने में मेढ़क को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर तेजी से एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में एक मेढ़क को सांप को मल की तरह निकालते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि मेढ़क ने कथित तौर पर सांप को निगल लिया था।

Viral News: सोशल मीडिया पर तेजी से एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक मेढ़क द्वारा सांप को निगल लेने की बात सामने आई है। आमतौर पर आपने सुना होगा कि एक सांप ने मेढ़क को निगल लिया है, लेकिन यह मामला बिल्कुल उल्टा है और इसमें मेढ़क द्वारा सांप को निगल लेने और फिर मल त्यागकर सांप को बाहर निकालते हुए देखा गया है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट से 400 किमी अंतर्देशीय एक ग्रामीण शहर गुंडीविंडी में घटी है। हालांकि इस मेढ़क को लेकर कई दावें किए जा रहे है लेकिन पोस्ट शेयर करने वाली महिला का कहना है कि मेढ़क को मल त्यागकर सांप को बाहर निकालने में दिक्कत हो रही थी जिस कारण इस काम में उसने मेढ़क की मदद की है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें एक मेढ़क के पीछे से एक सांप को निकलते हुए देखा जा रहा है। दावा है कि एक महिला ने एक एक हरे पेड़ के मेंढक को बेचैनी की हालत में पाई और उसकी मदद में लग गई। महिला ने देखा कि मेढ़क अपने पीछे से मल त्याग कर एक सांप के बच्चे को निकालने की कोशिश कर रहा है जिसमें वह नाकामयाब हो जा रहा है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेढ़क ने कथित तौर पर सांप के बच्चे को निगल लिया है और जब वह इसे पचा नहीं पा रहा है तो इसे निकालाना चाह रहा है। ऐसे में दावा है कि महिला ने मेढ़क की मदद की और उसके पेट से इस विशाल सांप के बच्चे को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि जिस सांप के बच्चे को निकाला गया है वह जहरीली प्रजाति ईस्टर्न ब्राउन का बेबी स्नैक है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स 

वायरल हो रहे इन तस्वीरों को फेसबुक पेज @Sunshine Coast Snake Catchers 24/7 द्वारा शेयर किया गया है। ऐसे में इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ होगा? तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि "मेरे पास बहुत सारे सवाल हैं, लेकिन मैं जानना भी नहीं चाहता।" 

एक और यूजर ने लिखा है कि "ये कितना बुरा है।" हालांकि कई लोगों ने इस बात को मानने से भी इंकार किया है तो कुछ ने इसे किसी चमत्कार बताया है।  

टॅग्स :अजब गजबऑस्ट्रेलियाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

ज़रा हटकेVIDEO: शेरनी ने किया गाय का शिकार, पर्यटक रह गए दंग, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेCold Drink की बोतल में निकली छिपकली! वायरल VIDEO देख लोग रह गए दंग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO