लाइव न्यूज़ :

Video: बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतें से परेशान युसुफ ने लॉडाउन में खरीदा घोड़ा, 'जिगर' का इस्तेमाल कर अब भी जाता है ऑफिस, फिट रहकर बचाता है ढेर सारे पैसे

By आजाद खान | Updated: March 16, 2022 13:28 IST

आपको बता दें कि औरंगाबाद में पेट्रोल की कीमत 111.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि जिले में डीजल का दाम 93.83 रुपये प्रति लीटर है।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद के युसुफ ने यातायात के लिए एक नया तरीका निकाला है। उसने अपनी यातायात के लिए 'जिगर' को खरीदा है। वह बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतें से परेशान होकर ऐसा किया है।

मुबंई:महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतें के कारण एक शख्स ने यातायात के लिए एक नया तरीका निकाला है। औरंगाबाद के रहने वाले युसुफ ने अपने काम में जाने के लिए एक घोड़ा खरीदा है। उनका कहना है कि वे पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान होकर इस घोड़े को खरीदा है जिससे उनके पैसे भी बच रहे हैं और इससे उनका सेहत भी ठीक रह रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे और आने वाले दिनों में रूस-यूक्रेन की जंग को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के कीमतों में भारी इजाफा होने वाला है। 

घोड़े के खरीदने पर क्या कहना है युसुफ का

युसुफ ने बताया कि वे एक कालेज में बतौर लैब असिस्टेंट काम करते हैं और इसके लिए उन्हें हर रोज 15 किमी. का सफर करना पड़ता था। इस सफर के लिए उनके पास एक बाइक थी लेकिन वह पहले लॉकडाउन से पहले ही खराब हो गई थी। बाइक खराब होने के बाद उनके पास और कोई आप्शन नहीं था तो उन्होंने 40 हजार रुपए से इस घोड़े को खरीदा था। युसुफ का कहना था कि उस दौरान उन्हें काम में जाने के लिए बाइक के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने अपने घोड़े का नाम 'जिगर' रखा है। 

घोड़ सवारी से बचते है पैसे, रहते हैं फिट- युसुफ

आपको बता दें कि औरंगाबाद में पेट्रोल की कीमत 111.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि जिले में डीजल का दाम 93.83 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में घोड़ सवारी से युसुफ अच्छा-खासा पैसा बचा लेते हैं और इससे उनका फिटनेस भी ठीक रहता है। युसुफ आज भी लैब जाने के 'जिगर' को इस्तेमाल करते है। आने वाले दिनों में रूस-यूक्रेन जंग के चलते यह दाम और भी बढ़ने वाले हैं। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोऔरंगाबादमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'