लाइव न्यूज़ :

Video: चालान से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 1 किलोमीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 30, 2020 12:59 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में एक पुलिसकर्मी को यातायात उल्लंघन पर टोकना भारी पड़ गया...

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 1 किलोमीटर तक घसीटा।चालान से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस पर चढ़ा दी कार।वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार।

नागपुर में सक्करदरा चौक पर रविवार रात (29 सितंबर) को चालान कार्रवाई कर रहे एक ट्रैफिक पुलिस को कार से कुचलने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी कार के बोनट पर बैठ गया। इस पर भी युवक ने कार रोकने की बजाय उसे 1 किमी तक घसीटकर ले गया। हालांकि लोगों की सक्रियता की वजह से बड़ी घटना नहीं हो पाई। 

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

सक्करदरा पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद हत्या का प्रयास व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक प्रतापनगर के गंगाकाशी अपार्टमेंट निवासी आकाश उत्तम चव्हाण है, जबकि पुलिसकर्मी का नाम अमोल सिद्दमवार है। 

{{{{twitter_post_id####

}}}}

अमोल रविवार को सक्करदरा चौक पर ड्यूटी कर रहा था। रात 7.30 बजे उसे कार क्रमांक एमएच 31 डीवी 3222 सक्करदरा चौक से गुजरते हुए नजर आई। उसने कार आकाश चला रहा था। आकाश के बगल में पल्लवी नामक युवती बैठी हुई थी। अमोल ने कार पर काली फिल्म देखकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आकाश ने कार रोकने की बजाय आगे बढ़ा दी। कार को रोकने के लिए अमोल बोनट पर बैठ गया। 

दो अन्य लोगों को भी कार सवार ने मारी टक्कर

बावजूद इसके अमोल ने कार रोकने की बजाय गति तेज कर छोटा ताजबाग की दिशा में जाने लगा। इस दौरान उसने सिग्नल पर खड़े दो लोगों को टक्कर भी मारी। यह माजरा देख नागरिक सतर्क हो गए। उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया। छोटा ताजबाग के पास कार को रोकने में सफल हो गए।

टॅग्स :वायरल वीडियोनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'