लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने खुद स्टॉल से खरीदी जैकेट, VIDEO हुआ वायरल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 18, 2019 14:06 IST

वाइब्रेंट ग्लोबल समिट की शुरुआत खुद नरेंद्र मोदी ने 2003 में बतौर गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए की थी। इसका मकसद देश के बड़े कॉर्पोरेट्स और विदेशी कंपनियों के जरिए होने वाले निवेश को ज्यादा से ज्यादा गुजरात लाना है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोदी जैकेट खरीदते दिख रहे हैं। लोग वीडियो को देख मोदी द्वारा एक आम नागरिक की तरह स्टॉल से खरीदने को उनकी महानता से जोड़कर देख रहे हैं। मोदी प्रशंसकों का कहना है कि भले ही वह पीएम बन चुके हों, लेकिन खुद को आज भी जमीन से जोड़कर रखते हैं।

दरअसल ये वीडियो वाइब्रेंट गुजरात का ग्लोबल समिट-2019 का है। अहमदाबाद में आयोजित इस खास शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन 17 जनवरी को पीएम मोदी ने किया। उद्घाटन के बाद पीएम समेत गुजरात के सीएम विजय रूपाणी स्टॉल्स का मुआयना कर रहे थे। इस बीच पीएम मोदी को एक जैकेट भा गई। उन्होंने इसे खरीदा और RuPay कार्ड से पेमेंट की।

बता दें कि वाइब्रेंट ग्लोबल समिट की शुरुआत खुद नरेंद्र मोदी ने 2003 में बतौर गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए की थी। इसका मकसद देश के बड़े कॉर्पोरेट्स और विदेशी कंपनियों के जरिए होने वाले निवेश को ज्यादा से ज्यादा गुजरात लाना है।

वाइब्रेंट गुजरात का ग्लोबल समिट का आयोजन इसी तरह के कई विदेशी आयोजनों की तर्ज पर किया जा रहा है। इसमें 15 हजार से अधिक विक्रेता भाग ले रहे हैं जो अगले 12 दिनों तक उपभोक्ताओं को भारी छूट की पेशकश कर रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं गुजरात सरकार, अहमदाबाद प्रशासन और शैलेष पटवारी (गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष)से अनुरोध करता हूं कि वह इसे हर साल एक ही समय आयोजित होने वाला समारोह बनाने की संभावना पर गौर करें। इस तरह के समारोहों से छोटे कारोबारियों को बड़ा बाजार खोजने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस दौरान खादी का एक जैकेट भी खरीदा। सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) की हरसंभव तरीके से मदद कर रही है।" उन्होंने इस क्षेत्र के लिए उठाए गए विविध कदमों का भी जिक्र किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत