लाइव न्यूज़ :

मायावती के जन्मदिन पर केक लूटने के लिए BSP कार्यकर्ताओं में मची भगदड़, VIDEO वायरल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 16, 2019 19:17 IST

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जन्मदिन का केक लूटने के लिए भगदड़ मची हुई है। लोग हाथ में जितना आ रहा है उसे लूटकर भागते दिख रहे हैं।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती का 15 जनवरी को 63वां जन्मदिन 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया गया। इस दौरान मायावती ने अपने जीवन पर आधारित किताब 'अ ट्रैवलॉग ऑफ माइ स्ट्रगल-रिडेन लाइफ ऐंड बीएसपी मूवमेंट' का विमोचन भी किया। उधर दूसरी ओर अमरोहा में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मुखिया का बर्थडे सेलीब्रेट, लेकिन यहां जो हुआ वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल यहां का एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जन्मदिन का केक लूटने के लिए भगदड़ मची हुई है। लोग हाथ में जितना आ रहा है उसे लूटकर भागते दिख रहे हैं। कुछ लोग इसके लिए दोनों हाथों का भी इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। हालांकि इस लूटपाट को रोकने की भी कोशिश की गई, लेकिन लोग कहां मानने वाले थे।

मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा, "हाल ही में हमारी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के लिहाज से उत्तर प्रदेश काफी मायने रखता है। उत्तर प्रदेश ही तय करता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।" 

सपा मुखिया अखिलेश यादव से जब शनिवार (12 जनवरी) को सवाल किया गया था, कि क्या नए गठबंधन में प्रधानमंत्री का चेहरा मायावती होंगी, तो उन्होंने कहा, "आपको पता है कि मेरी पसंद क्या है। उत्तर प्रदेश ने पूर्व में भी प्रधानमंत्री दिए हैं और यह आगे भी होगा।"

गौरतलब है कि बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर आमागी आम चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा कर दी है। मायावती ने ऐलान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत