लाइव न्यूज़ :

चोर ने पहले भगवान के पैर छुए, फिर दान पेटी चुराकर हुआ फरार, वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2021 14:10 IST

ठाणे में एक मंदिर से दान पेटी चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Open in App

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक मंदिर से दान पेटी चुराने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद एक्शन लेते हुए चोर को पकड़ा। दिलचस्प बात ये रही कि चोर ने मंदिर में चोरी से पहले भगवान के पैर छूए और फिर दान पेटी लेकर फरार हो गया। 

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले को सुलझाया। सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपी ने 9 नवंबर की रात खोपत इलाके में भगवान हनुमान के मंदिर में सेंध लगाई थी और नकदी पेटी को चुरा ले गया। इस पेटी में करीब एक हजार रुपये थे। चोर द्वारा भगवान से प्रार्थन कर दान पेटी चुराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार नौपाड़ा पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली। वीडियो में चोर मास्क पहने नजर आता है और मोबाइल से तस्वीरें भी खींचता है। इसके बाद वह झुकर भगवान के चपण छूता है और फिर दान पेटी हाथ में लेकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो