लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: गणतंत्र दिवस पर अपना भाषण नहीं पढ़ पाईं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी, बाद में दी ये सफाई

By स्वाति सिंह | Updated: January 26, 2019 15:53 IST

इससे पहले भी इमरती देवी चर्चा में आईं है जब उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिर्फ अपना नेता नहीं, बल्कि भगवान बताया था। 

Open in App

मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बीच जब अपना भाषण देना था तब वह पढ़ नहीं पाईं। इसके बाद उन्होंने अपने पास खड़े जिला कलेक्टर को बुला उनसे भाषण पढ़ने को कहा।बता दें कि इमरती देवी प्रदेश में नवनिर्वाचित कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री हैं। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्वालियर में समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में इमरती देवी बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंची थीं। जब कार्यक्रम के दौरान उन्हें वहां लोगों को संबोधित करना था तब वह भाषण पढ़ने में अटकने लगीं। इसके बाद पहले तो पास खड़े कलेक्टर ने उनकी मदद करनी चाही लेकिन मदद के वजूद वह पढ़ नहीं पाई तो उन्होंने कलेक्टर को ही भाषण पढ़ने के लिए दे दिया और खुद मंच से नीचे उतर गईं।

हालांकि इस विवाद के बीच इमरती देवी ने सफाई भी दी है। उन्होंने बताया कि वह बीते दो दिनों से बीमार थी। इसलिए ऐसा हुआ।इसके साथ ही उन्होंने कहा 'आप बारे में डॉक्टर से पूछ सकते हैं। लेकिन सबकुछ ठीक है। कलेक्टर ने सही तरीके से मेरे भाषण को पढ़ा।'

बता दें कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के 28 सदस्यों में केवल महिला मंत्रियों को जगह मिली है। इमरती देवी उनमें से एक हैं। इमरती देवी ग्वालियर के डबरा से विधायक हैं। इससे पहले भी इमरती देवी चर्चा में आईं है जब उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिर्फ अपना नेता नहीं, बल्कि भगवान बताया था।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल