लाइव न्यूज़ :

कार की छत पर डांस कर मनाया गर्लफ्रेंड का बर्थडे, पुलिस ने हिरासत में लिया

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2020 16:21 IST

पुंडलिक नगर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर घनश्याम सोनावणे ने बताया है कि 4 अक्टूबर को देर रात पुंडलिक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक लड़की ने अपना जन्मदिन बीच रास्ते गाड़ी की छत पर चढ़कर बीयर और सिगरेट पीते हुए मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद जिले की एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की ने देर रात कार की छत पर चढ़कर डांस करते हुए बीयर और सिगरेट पीकर अपना जन्मदिन मनाया।

औरंगाबाद: महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद जिले की एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, एक लड़की ने देर रात कार की छत पर चढ़कर डांस करते हुए बीयर और सिगरेट पीकर अपना जन्मदिन मनाया। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुंडलिक नगर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर घनश्याम सोनावणे ने बताया है कि 4 अक्टूबर को देर रात पुंडलिक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक लड़की ने अपना जन्मदिन बीच रास्ते गाड़ी की छत पर चढ़कर बीयर और सिगरेट पीते हुए मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शेख जावेद उर्फ (टीपू) और इसके साथी मनोज बलिराम जाधव को अपने हिरासत में लिया। पुलिस ने इन दोनों के पास से धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस के दोनों ही पुराने आरोपी है और इन पर कहीं सारे मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया शेख जावेद 30 सितंबर को ही औरंगाबाद की हरसुल जेल से रिहा होकर आया था। इस बात का पता इसकी गर्लफ्रेंड को चला तो वह अपना बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए पुणे से औरंगाबाद आई थी।वायरल वीडियो के आधार पर शुक्रवार देर शाम पुंडलिक नगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है और अन्य तीन आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल