लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अपने जन्मदिन पर ऑनलाइन ऑर्डर किए गए केक को खाने से 10 साल की लड़की की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2024 20:18 IST

पीड़िता मानवी को अपनी मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए एक वीडियो में केक काटते और अपने परिवार के साथ जश्न मनाते देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअपने जन्मदिन पर केक खाने के बाद संदिग्ध फूड प्वाइजन से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत दादा ने कहा कि केक खाने के बाद उसकी छोटी बहन सहित उसका पूरा परिवार बीमार पड़ गयाउन्होंने बताया कि केक को पटियाला की एक बेकरी से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले सप्ताह अपने जन्मदिन पर केक खाने के बाद संदिग्ध फूड प्वाइजन से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। लड़की के दादा ने कहा कि केक खाने के बाद उसकी छोटी बहन सहित उसका पूरा परिवार बीमार पड़ गया। उन्होंने बताया कि केक को पटियाला की एक बेकरी से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। पीड़िता मानवी को अपनी मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए एक वीडियो में केक काटते और अपने परिवार के साथ जश्न मनाते देखा गया था।

उसके दादा हरबन लाल ने कहा कि उसने 24 मार्च को शाम 7 बजे के आसपास केक काटा, उसी रात 10 बजे तक पूरा परिवार बीमार पड़ गया, इसके तुरंत बाद बहनों को उल्टी होने लगी। उन्होंने बताया कि मानवी ने अत्यधिक प्यास लगने और मुंह सूखने की शिकायत करते हुए पानी मांगा। उन्होंने कहा, इसके बाद वह सोने चली गईं।

अगली सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। हरबन लाल ने कहा, उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया और ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) - हृदय की विद्युत गतिविधि की रिकॉर्डिंग - की गई। लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। उन्होंने कहा, इसके तुरंत बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार का आरोप है कि 'केक कान्हा' से ऑर्डर किए गए चॉकलेट केक में कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। बेकरी मालिक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट या एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, "शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। केक का एक नमूना भी परीक्षण के लिए भेजा गया है। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"

टॅग्स :वायरल वीडियोपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?