लाइव न्यूज़ :

'हीरो ऑफ द डे' बने पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनर, कोई 'दंबग' तो कोई कह रहा है सिम्बा, पढ़ें 1996 बैच के IPS ऑफिसर के एनकाउंटर का इतिहास

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2019 11:52 IST

27 नवंबर की रात हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का गैंगरेप और हत्या कर जला दिया गया था। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे पीड़िता की लाश मिली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में बतौर पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनर डेढ़ साल पहले ही कमान संभाली थी। वी सी सज्जनर 1996 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। वीसी सज्जनार का एनकाउंटर को अंजाम देने का पुराना इतिहास रहा है।

हैदराबाद के दिशा (बदला हुआ नाम)  गैंगरेप और हत्याकांड के सभी चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर सोशल मीडिया पर हीरो बन गए हैं। वी सी सज्जनर एनकाउंटर टीम का नेतृत्व कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस एनकाउंटर से लेकर जितने भी ट्रेंड चल रहे हैं, सबके साथ वी सी सज्जनर की तस्वीर शेयर की जा रही है। जिस तरीके से सोशल मीडिया पर वी सी सज्जनर छाए हुए हैं, उसको देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह सच में आज के हीरो बन गए हैं।  वी सी सज्जनर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। 

वी सी सज्जनर का एनकाउंटर को अंजाम देने का पुराना इतिहास रहा है। 11 साल पहले भी इसी से मिलता-जुलता पुलिस एनकाउंटर किया गया था। साल 2008 में तेलंगाना के वारंगल में इससे पहले जब एक कॉलेज गर्ल के ऊपर तेजाब छिड़का गया था, तब भी वहां पर काफी विवाद हुआ था। लेकिन कुछ ही समय बाद 3 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। हिरासत में रहने के दौरान तीनों आरोपियों पर पुलिस वालों पर हमला कर दिया था लेकिन बाद में पुलिस के साथ एनकाउंटर में आरोपी ढेर हो गए। 

देखें सोशल मीडिया वी सी सज्जनर को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया 

जानें पुलिस कमिश्नर  वी सी सज्जनर के बारे में कुछ बातें 

हैदराबाद में बतौर पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनर डेढ़ साल पहले 14 मार्च 2018 को कमान संभाली थी। वी सी सज्जनर माओवादियों के एनकाउंटर में शामिल रह चुके हैं। वह टीम का हिस्सा थे। वी सी सज्जनर 1996 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। वीसी सज्जनार का एनकाउंटर को अंजाम देने का पुराना इतिहास रहा है। उनकी छवि एक ईमानदार पुलिस की है। 

27 नवंबर की रात हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत

चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम मोहम्‍मद आरिफ है। 26 वर्षीय मुख्य आरोपी मोहम्‍मद आरिफ एक लॉरी ( ट्रक जैसी गाड़ी) चालक था। शिवा (20), एक ट्रक में ड्राइवर और क्लीनर के रूप में काम करता था, जबकि चिंताकुंता  (20)  और नवीन (20) दूसरे ट्रक में काम करते थे। आरोपियों के परिजनों ने भी मांग की थी कि उनके बेटे को सख्त से सख्त सजा दी जाए। एक आरोपी की मां ने तो अपने बेटे को फांसी देने की मांग की थी। 

27 नवंबर की रात हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का गैंगरेप और हत्या कर जला दिया गया था। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे पीड़िता की लाश मिली थी। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगानाएनकाउंटरगैंगरेपरेपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'