लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express: आखिर क्यों वंदे भारत एक्सप्रेस के शौचालय में शख्स घंटों तक बंद रहा, शौचालय का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, वजह सुन होंगे दंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 13:54 IST

Vande Bharat Express: ट्रेन के शोरनूर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। टीवी चैनल पर दिखाए गए घटना के फुटेज के अनुसार, लाल धारीदार टी-शर्ट पहने उस व्यक्ति को जब शौचालय से बाहर निकाला गया तो वह डरा हुआ लग रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देफुटेज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी स्टेशन पर उससे पूछताछ करते हुए दिखे।शौचालय में घुस गया और खुद को उसमें बंद कर लिया। आरपीएफ और अन्य अधिकारियों के कहने के बावजूद वह शौचालय से बाहर नहीं निकला।

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार को एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में एक व्यक्ति केरल के कासरगोड जिले में ट्रेन में सवार हुआ और शौचालय के भीतर खुद को बंद कर लिया। यह व्यक्ति शौचालय से बाहर निकलने को ही राजी नहीं था। हालांकि उसे बाद में जबरन बाहर निकाला गया। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के यहां शोरनूर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। टीवी चैनल पर दिखाए गए घटना के फुटेज के अनुसार, लाल धारीदार टी-शर्ट पहने उस व्यक्ति को जब शौचालय से बाहर निकाला गया तो वह डरा हुआ लग रहा था।

बाद के फुटेज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी स्टेशन पर उससे पूछताछ करते हुए दिखे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि शुरू में उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह महाराष्ट्र से है और हिंदी में बात कर रहा था, लेकिन बाद में उसने कहा कि वह कासरगोड से है। व्यक्ति की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति के पास टिकट भी नहीं था।

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने आरपीएफ को यह भी बताया कि कोई उसका पीछा कर रहा था और उनसे बचने की कोशिश करते हुए वह शौचालय में घुस गया और खुद को उसमें बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि जब ट्रेन कन्नूर और कोझिकोड स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ और अन्य अधिकारियों के कहने के बावजूद वह शौचालय से बाहर नहीं निकला।

टॅग्स :Vande Bharat ExpressKeralaPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल