लाइव न्यूज़ :

वैशालीः पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन सुन रुखसाना बनी 'रुक्मिणी' और हिंदू रीति-रिवाज के साथ प्रेमी संग लिए सात फेरे, गंडक में डुबकी लगाई

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2023 15:32 IST

पंडित आचार्य  पंडित कमला कांत पांडे ने कहा कि यह शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया गया है। लड़के एवं लड़की ने शादी के बंधन में बंधते वक्त एक दूसरे से कई वचन निभाने का वादा किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमी-प्रेमिका से शादी करके पति-पत्नी बन गए। हिंदू रीति-रिवाज के साथ वैशाली के रहने वाले प्रेमी संग सात फेरे लिए।मंदिर में लड़के के परिवारवालों ने गहने-कपड़े चढ़ाए।

पटनाः बिहार के वैशाली जिले में अपने प्रेम को शादी में बदलने के लिए रुखसाना से रुकमणी बन गई है। यह कदम बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन सुनने के बाद मुजफ्फरपुर की रुखसाना (22) ने उठाया और रुक्मिणी बन गई। इस्लाम छोड़कर सनातनी बनी नौशीन ने गंडक में डुबकी लगाई और हिंदू रीति-रिवाज के साथ वैशाली के रहने वाले प्रेमी संग सात फेरे लिए।

मंदिर में लड़के के परिवारवालों ने गहने-कपड़े चढ़ाए। हल्दी और घृतढारी की भी रस्में हुई। वर पक्ष की महिलाओं ने बारी-बारी से दुल्हन को चुमाया। फिर मंगल गीत भी गाए। मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों ने सात फेरे लिए। प्रेमी वैशाली का रहने वाला है। इस दौरान सनातन धर्म के अनुसार धर्म परिवर्तन के लिए जाने वाली रीति रिवाज से रुकमणी को गुजरना पड़ा।

गंडक नदी पर उसके शुद्धिकरण के बाद लालगंज के प्रबुद्ध जनों एवं लड़के के परिजनों की उपस्थिति में रोशन और रुकमणी शादी के बंधन में बंध गए। वही इस बात की खबर मिलते ही हिंदू पुत्र संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंच लड़के और लड़की को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।

इस शादी में महिलाओं ने मंगल गीत गाए तो लोगों ने काफी ताली बजाते हुए कहा की देर से ही सही लेकिन लड़की ने सही कदम उठाया है। वही शादी कराने वाले पंडित आचार्य  पंडित कमला कांत पांडे ने कहा कि यह शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया गया है। लड़के एवं लड़की ने शादी के बंधन में बंधते वक्त एक दूसरे से कई वचन निभाने का वादा किए हैं।

मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। दरअसल, मुजफ्फरपुर के गिजांस निवासी नौशिन परवीन उर्फ रुखसाना और वैशाली के रहने वाले रोशन कुंवर (25) जयपुर के एसआरपीएस कॉलेज में 2018 में पढ़ाई करने गए थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। चार साल दोनों में अफेयर चला। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

चार साल पहले शुरू हुए प्रेम कहानी वैशाली के लालगंज के रेपुरा स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में पूरा हो गया और दोनों प्रेमी-प्रेमिका से शादी करके पति-पत्नी बन गए। इसके लिए मंदिर परिसर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रुखसाना अंसारी नाम और धर्म बदलकर रुकमणी बन गई।

लड़की ने कहा कि मैं इस्लाम धर्म से थी, लेकिन मैंने कहा था कि सनातन धर्म स्वीकार करूंगी तो ही शादी करूंगी। मुझे बाबा बागेश्वर से इस धर्म को स्वीकार करने की प्रेरणा मिली है। उनका कार्यक्रम सुनकर प्रेरणा मिली है। मैंने खुद उनको शादी का प्रपोजल दिया था। वहीं, रोशन ने कहा कि इस शादी से हम दोनों खुश हैं। रुखसाना ने मर्जी से सनातन धर्म अपनाया और मुझसे शादी की है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो