लाइव न्यूज़ :

UP Viral Video: तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा कर्मचारी को मारी टक्कर, हवा में उछलते हुए दूर गिरा शख्स, कमजोर दिल वाले नहीं देख पाएंगे ऐसा एक्सीडेंट

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2024 15:53 IST

UP Viral Video: घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा की बताई जा रही है। टोल प्लाजा कर्मचारी हेमराज की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।

Open in App

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना दर्दनाक है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार टोल प्लाजा पर आ रही है। तभी बेकाबू कार टोल प्लाजा के कर्मचारी को टक्कर मार देती है। इस टक्कर के कारण शख्स दूर जाकर गिरता है जिससे उसे गंभीर चोटे आई है।

टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की पूरी घटना कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर हुई। टोल प्लाजा कर्मचारी हेमराज की हालत गंभीर बताई जा रही है, वह अस्पताल में भर्ती है। घटना गुरुवार (6 जून) और शुक्रवार (7 जून) की दरम्यानी रात की है।

वीडियो को @SachinGuptaUP ने X पर पोस्ट किया है। पोस्ट में कहा गया है, "दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हापुड़ जिले के एक टोल प्लाजा पर कल रात एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारी हेमराज को कुचल दिया। टोल कर्मचारी की हालत गंभीर है, कार सवार की तलाश जारी है।"

यह हादसा इतना भयानक था कि शख्स दूर जाकर गिरा, जिसे देख अन्य टोल कर्मी वहां पहुंचे। घायल शख्स को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कार चालक गाजियाबाद से हापुड़ जा रहा था और टोल शुल्क से बचने के लिए उसने जानबूझकर हेमराज को कुचल दिया। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह एक सफेद रंग की कार थी और जैसे ही हेमराज शुल्क मांगने के लिए आगे बढ़ा, चालक ने कार की गति बढ़ा दी। जोरदार टक्कर के कारण हवा में उछलकर हेमराज जैसे ही सड़क पर गिर पड़ा, अन्य टोल कर्मचारी उसके पास पहुंचे और उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच शुरू कर दी गई है और कार चालक की तलाश जारी है जो अभी भी फरार है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडियाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'