लाइव न्यूज़ :

यूपी के इस 13 साल की लड़की ने रोका बाल विवाह, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले योगी सरकार करेगी सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 16:32 IST

भारत में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल है जबकि लड़कों की कानून उम्र 21 साल है. भारत में बाल विवाह कानून होने के बावजूद अठाहर साल की उम्र से आज भी सैकड़ों लड़कियों की शादी जबरन करवा दी जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देशहरों में बाल विवाह का औसत 6.9 फीसदी और गांवों में 14.1 फीसदी है, सबसे ज्यादा बाल विवाह के मामले हरियाणा से सामने आते हैं.बाल विवाह को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी सुधार हुआ, भारत में बाल विवाह की औसत दर करीब 12 फीसदी है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाल विवाह (चाइल्ड मैरिज) को रोकने वाली 13 साल की लड़की सम्मानित करेंगे। वनिष्का गौतम ने पिछले साल अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन का विवाह रोका था। यूपी की मेरठ की रहने वाली वनिष्का 8वीं क्लास की छात्रा हैं। गौतम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मार्च को वनिष्का सहित 20 लड़कियों को सम्मानित करने वाले हैं।

पढ़ें बाल विवाह रोकने वाली वनिष्का गौतम की कहानी

वनिष्का के अनुसार, एक साल पहले मेरे चाचा-चाची मेरी चचेरी बहन की शादी करने की तैयारी कर रहे है। मैंने अपने पूरे परिवार को समझाया कि वह 18 साल से पहले शादी नहीं कर सकते हैं। इसके बाद परिवार बहन की पढ़ाई जारी रखने पर सहमत हुआ। वनिष्का गौतम महिला कार्यकर्ताओं की समूह 'मीना मंच' की सदस्य है। 

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन कुमारी प्रियांकर ने कहा, वनिष्का को 5 मार्च को लखनऊ बुलाया गया है। यह हमारे स्कूल के लिए गर्व की बात है कि राज्य स्तर पर सम्मान मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली लड़कियों को दिया जाता है।

पिछले साल टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा में बाल विवाह के दर में काफी कमी आई है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के अनुसार, देश में बाल विवाह की दर 11.9 फीसदी है। पश्चिम बंगाल में बाल विवाह दर 25 फीसदी से ज्यादा है।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'