लाइव न्यूज़ :

वीडियोः 'ठांय-ठांय' के बाद यूपी पुलिस का एक और कारनामा, लाठी को बनाया घोड़ा और दंगाइयों पर दौड़ पड़े!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 14:49 IST

यूपी पुलिस का एनकाउंटर के दौरान 'ठांय-ठांय' करने वाला वीडियो याद है? ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस लाठी को घोड़ा मानकर सवारी कर रही है। फिरोजाबाद पुलिस ने इस मामले पर सफाई भी पेश की है।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजाबाद पुलिस की सोशल मीडिया इकाई ने इस मामले पर सफाई भी पेश की है।कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इस वीडियो को शेयर कर पूछा- ये हो क्या रहा है?

यूपी पुलिस का एनकाउंटर के दौरान 'ठांय-ठांय' करने वाला वीडियो याद है? ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस लाठी को घोड़ा मानकर सवारी कर रही है। फिरोजाबाद पुलिस ने इस मामले पर सफाई भी पेश की है।

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फिरोजाबाद पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल चल रही है। इसमें बलवाइयों से निपटने के लिए अभ्यास किया जा रहा था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिस कर्मी पैरों के बीच में डंडा पकड़कर घुड़सवारों की तरह दौड़ रहे हैं।

इस वीडियो को पत्रकार आलोक पांडेय ने ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि फिरोजाबाद पुलिस यह किस तरह का दंगा विरोधी ड्रिल कर रही है। क्या कोई बता सकता है कि क्या हो रहा है?

इस वीडियो पर फिरोजाबाद पुलिस ने जवाब दिया, 'बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान दंगाइयों से निपटने हेतु विभिन्न पुलिस पार्टियों का गठन किया जाता है जिसमें नम्बर तीन पर घुड़सवार पुलिस की कार्यवाही की जाती है। जनपद में घुड़सवार पुलिस न होंने के कारण घुड़सवार पुलिस कार्यवाही का रिक्रूट आरक्षियों द्वारा प्रतीकात्मक अभ्यास कराया गया है।'

ट्विटर पर यूजर्स फिरोजाबाद पुलिस को ट्रोल कर रहे हैं। अमन द्विवेदी नाम के यूजर ने लिखा, 'यह इस लिए की जा रही है जब दंगाई मारने को दौड़ा ले तो पुलिस को इस तरह से लाठी छुपा के भागना है।' मिन्नत अली ने लिखा कि गांव छोटे-छोटे बच्चे ऐसे डंडे से बाइक चलाने का दिखावा करते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो