लाइव न्यूज़ :

यूपी: "मुस्लिम महिलाओं का ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराना 'शरीयत' के खिलाफ और 'गुनाह' है", सहारनपुर के मुफ्ती असद कासमी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 17, 2023 16:43 IST

यूपी के सहारनपुर के रहने वाले मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को ऐसे ब्यूटी पार्लर में जाना हराम है, जहां पुरुष काम करते हों। उन्होंन कहा कि मुस्लिम महिलाओं को उन ब्यूटी पार्लरों में जाने से सख्त परहेज करना चाहिए क्योंकि यह 'शरीयत कानून' के खिलाफ और उस लिहाज से गुनाह भी है।

Open in App
ठळक मुद्देसहारनपुर के रहने वाले मुफ्ती ने कहा कि महिलाओं का ब्यूटी पार्लर में जाना गुनाह हैउन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलएं ऐसे ब्यूटी पार्लरों में न जाएं, जहां पुरुष काम करते होंमुफ्ती असद कासमी ने कहा कि ब्यूटी पार्लर जाना जरूरी हो तो वहीं जाएं जहां महिलाएं काम करती हों

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मुफ्ती ने मुस्लिम महिलाओं के संबंध में ऐसी अजीब-ओ-गरीब टिप्पणी की है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। जी हां, बकौल मुफ्ती असद कासमी मुस्लिम महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में जाने से परहेज करना चाहिए।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सहारनपुर के रहने वाले मुफ्ती असद कासमी ने शुक्रवार को कहा कि मुस्लिम महिलाओं को ऐसे ब्यूटी पार्लर में जाना हराम है, जहां पुरुष काम करते हों। उन्होंन कहा कि मुस्लिम महिलाओं को उन ब्यूटी पार्लरों में जाने से सख्त परहेज करना चाहिए क्योंकि यह 'शरीयत कानून' के खिलाफ और उस लिहाज से गुनाह भी है।

मुफ्ती कामसी ने कहा कि अगर मुस्लिम महिलाओं को मेकअप करना जरूरी हो तो वह ऐसे ब्यूटी पार्लरों में जाकर मेकअप करा सकती हैं, जहां काम करने वाली केवल महिला कर्मचारी हों।

मालूम हो कि कुछ वर्ष पहले भी सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर एक बेहद अजीब फतवा जारी किया था। देवबंद के उस उस फतवे में कहा गया था कि मुस्लिम महिलाओं की हेयर कटिंग और आइब्रो बनवाना 'नाजायज' है।

उस वक्त देवबंद फतवा विभाग के मौलाना लुतफुर्रहमान सादिक कासमी ने कहा था कि दारुल उलूम को ये फतवा काफी पहले ही जारी कर देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस्लाम में महिलाओं के लिए आइब्रो बनवाने और बाल काटने की इजाजत नहीं है। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो वह इस्लाम के खिलाफ काम कर रही है और इसे गुनाह माना जाना चाहिए।

मौलाना लुतफुर्रहमान ने कहा था, "मुस्लिम महिलाओं का ब्यूटीपार्लर जाना सही नहीं है। जिस तरह पुरुषों का दाढ़ी कटवाना नाजायज है, उसी तरह महिलाओं का बाल कटवाना और आइब्रो बनवाना भी हराम है।"

टॅग्स :सहारनपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो