लाइव न्यूज़ :

हम लठ लेकर खड़े हैं, लोकतंत्र को मरने नहीं देंगे, EVM को लेकर टीवी डिबेट में भाजपा नेता का भड़के RLD प्रवक्ता

By अनिल शर्मा | Updated: March 9, 2022 16:13 IST

वाराणसी में एक वाहन में ईवीएम के मिलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से चौकन्ना रहने और सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थकों को कैमरे के साथ तैयार रहने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी डिबेट में रालोद प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने भाजपा प्रवक्ता संजय चौधरी पर ईवीएम को लेकर निकाली भड़ासरालोद प्रवक्ता ने कहा कि इनके कैंडिडेट धरातल पर प्रचार नहीं कर पाए थे इनकी झुंझलाहट नजर आ रही हैभाजपा पर बेईमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम भी लठ लेकर तैयार हैं

 वाराणसी में एक वाहन में ईवीएम के पकड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश में ईवीएम में हेरफेर को लेकर सियासत गरम हो गई है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट तक में यह मुद्दा छाया हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से चौकन्ना रहने और सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थकों को कैमरे के साथ तैयार रहने को कहा है।

इस बीच ईवीएम को लेकर एक टीवी डिबेट में रालोद के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने भाजपा प्रवक्ता संजय चौधरी को खूब खरीखोटी सुनाई। भारत समाचर के एक टीवी कार्यक्रम में रालोद के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने भाजपा नेता संजय चौधरी को संबोधित करते हुए कहा कि इनके मीडिया के लोगों ने ईडी की रेड के डर से एग्जिट पोल तो निकाल दिया लेकिन इनको तो पता है कि एग्जिट पोल से काम नहीं चलेगा क्योंकि जनता ने तो ईवीएम में कुछ और फैसला दिया है। 

धरातल पर इनके कैंडिडेट धरातल पर प्रचार नहीं कर पाए थे। तो इनकी झुंझलाहट नजर आ रही है। और ये बेईमानी करने के मूड में हैं। भाजपा प्रवक्ता से रालोद प्रवक्ता कहते हैं कि हम भी लठ लेकर तैयार हैं। हमलोग लोकतंत्र को मरने नहीं देंगे। जो जनता ने जनाधार दिया है वही कल दिखेगा और कल खुलेगा। हम बेईमानी नहीं करने देंगे आपकी मंशा पर पानी फिरेगा कल। झुंझलाहट में आप प्रशासन का बचाव मत करिए। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FBharatSamacharTV%2Fvideos%2F3176807595890092%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

रालोद प्रवक्ता आगे कहते हैं कि हमको भी पता है कि प्रशिक्षण के लिए वहां पर ईवीएम होते हैं लेकिन प्रशिक्षण के लिए ईवीएम कहीं और ले जाई नहीं जाती है। चुनाव आयोग एक जगह पर अपना सेटअप क्रिएट कर लेता है। वहीं पर प्रशिक्षण दिया जाता है। बताए कि सेटअप कहीं और प्रशिक्षण कहीं और। ये तथ्य मानने योग्य नहीं है कि बनारस में ईवीएम प्रशिक्षण के लिए जाए जा रहे थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो