लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह की रैली में युवक ने लगाए अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे, रक्षामंत्री ने पुलिस से कहा- पकड़ना मत, लड़का है मन की बात कही

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2022 11:15 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बलिया में सभा कर रहे थे। युवक ने सेना में भर्ती निकालने की माँग करने की भी माँग की जिसके जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि भर्ती होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मंगलवार को बलिया की रैली में युवक ने लगाए 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे।'अखिलेश यादव जिंदाबाद' का नारा लगाने वाले युवक की शिनाख्त अंगद यादव के रूप में रूप में हुई है।राजनाथ सिंह की इसी रैली में कुछ अन्य युवकों ने भी सेना में भर्ती का मुद्दा भी उठाया।

बलिया: यूपी विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार कर रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बलिया की रैली में मंगलवार को अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक युवक अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाने लगा। राजनाथ सिंह जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार संजय यादव के समर्थन में बंशीबाजार गांव में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसी दौरान यह सबकुछ हुआ। 

राजनाथ सिंह का भाषण जब खत्म होने वाला था, उससे कुछ मिनट पहले एक युवक ने ‘गरीबों का मसीहा अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस नारेबाजी को देखकर सभा में मौजूद लोग युवक की तरफ बढ़े तो राजनाथ सिंह ने कहा कि 'इस युवक को छोड़ दिया जाए। कोई कुछ भी न करे।' इस बीच पुलिस उपाधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि रक्षामंत्री के भाषण के दौरान 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' का नारा लगाने वाले युवक की शिनाख्त अंगद यादव के रूप में की गई है। 

युवकों ने उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा

इसी रैली में कुछ अन्य युवकों ने भी सेना में भर्ती न होने का मुद्दा उठाकर राजनाथ सिंह के भाषण में व्यवधान पैदा किया। रक्षामंत्री जब मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख कर रहे थे कि तभी कुछ युवक मीडिया गैलरी के करीब आ गए और सेना में भर्ती न होने का मसला जोर-शोर से उठाया। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भर्ती निकाली जा रही है। राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद भी जब युवकों ने तीन साल से भर्ती लटकने की बात कही तो रक्षामंत्री ने कहा, 'इस मसले पर मेरी पूरी वेदना है, कठिनाई को समझ रहा हूं। कोरोना महामारी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। सौ साल में ऐसी महामारी से पहली बार हम जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई कार्यो के कारण आज दुनिया में भारत की कोरोना से निपटने को लेकर प्रशंसा हो रही है।'

कांग्रेस, सपा और बसपा पर नफरत पैदा करने का आरोप

राजनाथ सिंह ने चीन से विवाद को लेकर विपक्षी दलों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए रैली में कहा कि सभी राजनीतिक दलों को देश की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने के साथ ही सुरक्षा के मसले पर दलगत भावना से ऊपर उठकर एक साथ खड़े होना चाहिए। 

उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर नफरत पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने घृणा की राजनीति को पैदा किया और सपा ने इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, 'हम नफरत की राजनीति नहीं करते और न ही जात-पात के आधार पर भेदभाव करते हैं।'

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'