लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के 'चैम्पियन' के बाद बीजेपी के इस नेता ने खुलेआम की फायरिंग, 'बंदूकबाज' नेता का वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 11:46 IST

उत्तरखंड में बीजेपी से निष्काषित चल रहे विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन भी रिवाल्वर को लेकर डांस करने के बाद विवादों में आये गये थे। सोशल मीडिया वायरल हये वीडियो में विधायक शराब के नशे में रिवाल्वर और एक कार्बाइन लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव राजावत ने आरोप लगाया है कि जिले में कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें काफी वक्त से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरव राजावत सात जुलाई को टुंडला में एक शादी समारोह के दौरान बंदूक से गोली चला रहे थे।

उत्तराखंड के बीजेपी के बर्खास्त विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बाद बीजेपी के एक और नेता का बंदूकबाजी करते वीडियो वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो आगरा निवासी बीजेपी युवा मोर्चा आगरा महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत का है। शादी में हर्ष फायरिंग करने के बाद फिरोजाबाद पुलिस ने गौरव राजावत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

गौरव राजावत सात जुलाई को टुंडला में एक शादी समारोह के दौरान बंदूक से गोली चला रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया और वायरल हो गया। वायरल वीडियो में गौरव राजवत जिस बंदूक से फायरिंग भी कर रहे हैं वो दुनाली बंदूक है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गौरव राजावत ने अपनी सफाई में कहा, 'शादी समारोह में कुछ लोग हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक लेकर आए थे। मैंने उनसे बंदूक लेकर उसे लॉक किया था और उन्हें ऐसा करने के लिए समझाया था। ना कि मैं फायरिंग कर रहा था। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें भी मैं बंदूक को लॉक करता दिख रहा हूं।'

 गौरव राजावत ने आरोप लगाया है कि जिले में कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें काफी वक्त से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्ही लोगों ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। हालांकि पुसिस ने गौरव राजवत से पूछताछ के बाद अभी कोई अपडेट नहीं दिया है। 

विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन भी वीडियो हुआ था वायरल 

उत्तरखंड में बीजेपी से निष्काषित चल रहे विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन अपने वीडियो को लेकर विवादों में फंस गये थे। अपने पैर का ऑपरेशन करवाने के बाद घर लौटे प्रणव ने अपने चाहने वालों के लिए दावत (पार्टी) दी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह शराब के नशे में  रिवाल्वर और एक कार्बाइन लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो