लाइव न्यूज़ :

ये बन सकता है गांजा पीने की अनुमति देने वाला पहला यूनिवर्सिटी, मार्च में होगा फैसला

By भाषा | Updated: November 18, 2018 15:13 IST

पिछले महीने कनाडा में गांजा रखने और बेचने को कानूनी मान्यता मिलने के बाद विश्वविद्यालय समिति ‘परिसर में धुम्रपान और धुम्रपान उत्पाद संवर्धन’ नामक एक नीतिगत मसौदा लाई है। 

Open in App

कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय अपने परिसर में गांजा पीने को वैध बनाने वाला दुनिया का पहला विश्वविद्यालय बन सकता है और वह इसके लिए विशेष स्थान भी बनाएगा। 

पिछले महीने कनाडा में गांजा रखने और बेचने को कानूनी मान्यता मिलने के बाद विश्वविद्यालय समिति ‘परिसर में धुम्रपान और धुम्रपान उत्पाद संवर्धन’ नामक एक नीतिगत मसौदा लाई है। 

इस मसौदा को सामुदायिक परामर्श के लिए रखा गया है और फरवरी में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के काउसंल ने ई-मेल साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि जब आप किसी भी ऐसी गतिविधि को अवैध बनाते हैं जिसे लोग किसी न किसी रुप में करते हैं तो आपके इस कदम से वह व्यवहार अंदर ही अंदर बढ़ता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर चीज या किसी भी चीज को अपराध के दायरे से बाहर रखा जा सकता है। अतएव नीति इस बात का भी ख्याल रखेगी कि परिसर में अनुशासन भी बना रहे।’’ 

इस नीति के अनुसार निर्धारित स्थलों के अलावा अन्यत्र कहीं भी गांजा पीना निषिद्ध होगा। परिसर में उसकी खेती और उसकी ब्रिकी पर भी पाबंदी होगी।

नीति के अनुसार विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को कार्य के दौरान या उससे पहले अल्कोहल एवं गांजा समेत किसी भी नुकसानदेह पदार्थ के सेवन से दूर रहना होगा।

टॅग्स :कनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल