लाइव न्यूज़ :

वीडियो: तय है बीजेपी की किरकिरी! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया, नरेंद्र मोदी ने क्यों किए 2014 में 'बड़े बड़े वादे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 9, 2018 17:40 IST

कांग्रेस ने अपने ट्विटर के अधिकारिक पेज पर केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर: लोकसभा 2019 के चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर के अधिकारिक पेज पर एक केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नितिन गडकरी बीजेपी के सत्ता में आने पर कुछ बोल रहे हैं। 

नितिन गडकरी इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं, "हम बहुत आश्वस्त थे कि हम कभी सत्ता में नहीं आ सकते हैं। तो हमारे लोगों ने हमें जनता को लंबे-लंबे वादे करने के सुझाव दिए। अब लोग हमें अपने उन वादों की याद दिलाते हैं ... अब हम सिर्फ हंसते हैं और आगे बढ़ते हैं "

बीजेपी ने जनता को बस लंबे वादे किए...

ये वीडियो एक टीवी चैनेले कर्लस मराठी के टॉक शो का है। जिसमें फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के साथ नितिन गडकरी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में नितिन गडकरी ये कहते हुए भी दिख रहे हैं, नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अवास्तविक वादे के आधार पर सत्ता में आई है। बीजेपी ने अप्रत्याशित रूप से देश के लोगों को झूठी उम्मीद दी है सत्ता में आने के लिए। 

गडकरी ने यह भी कहा है "हमें पूरा भरोसा था कि हम कभी सत्ता में नहीं आ सकते हैं। इसलिए हमारे लोग हमें लंबे वादे करने के लिए सुझाव दिया करते थे और हम यही सोचते थे कि अगर हम सत्ता में नहीं आते हैं, तो हम वैसे भी जिम्मेदार नहीं होंगे इन सब के लिए। 

उन्होंने आगे कहा, "अब समस्या यह है कि लोगों ने हमें वोट देकर सत्ता में बिठा दिया है। अब लोग हमें तारीखों के साथ किए गए वादा याद दिलाते हैं, तो हमें सिर्फ हंसी आती है। 

राहुल गांधी ने भी इश वीडियो को अपने अधिकारिक पेज से ट्वीट किया है। कैप्शन में राहुल ने लिखा है- ''सही फरमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।'' 

 

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत