लाइव न्यूज़ :

पहले कोरोना के कारण हो गया बेरोजगार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रातोंरात करोड़पति बन गया यह शख्स

By अमित कुमार | Updated: December 22, 2020 10:18 IST

केरल के रहनेवाले नवनीथ सजीवन अबूधाबी में एक कंपनी में काम करते थे। कोरोना के कारण उनकी नौकरी चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण नौकरी जाने के बाद दुबई में काम करने वाले एक शख्स ने लॉटरी में सात करोड़ चालीस लाख रुपए जीते हैं।नवनीथ सजीवन नामक यह शख्स मूल रूप से केरल का रहने वाला है। दुबई में रहते हुए नवनीथ पर काफी कर्जा हो गया था, लेकिन लॉटरी जीतने के बाद अब वह आराम से परिवार के साथ रह सकते हैं।

कब किस पर लक्ष्मी जी मेहरबान हो जाये कहा नही जा सकता। कभी-कभी परिस्थितियां अपने आप ऐसी बन जाती है कि बैठे-बिठाए कोई भी करोड़पति बन जाता है। ऐसा ही कुछ दुबई में रहने वाले एक भारतीय शख्स के साथ हुआ। भारत के रहने वाले 30 साल के नवनीथ सजीवन अपने पूरे परिवार के साथ दुबई में रहते हैं। वह वहीं एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी किया करते थे।

लेकिन करोड़ों लोगों को बेरोजगार बनाने वाली कोरोना वायरस ने उनकी नौकरी भी छीन ली। वह इन दिनों नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं। इस दौरान वह दिन-रात इसी सोच में रहते थे कि अब आगे मौजूदा हालात में उन्हें कहां नौकरी मिलेगी। नौकरी गंवाने की वजह से उनके परिवार वालों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन फिर कुछ हुआ कि वह रातोंरात करोड़पति बन गए। 

दरअसल, नवनीथ ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलेनियर ड्रा में दस लाख डॉलर यानी तकरीबन सात करोड़ चालीस लाख रुपए जीते हैं। संजीवन ने 22 नवंबर को लॉटरी का टिकट ऑनलाइन खरीदा था। एक जॉब के लिए इंटरव्यू देकर लौटते समय उन्हें इस बारे में पता चला। नवनीथ की खुशी का कोई ठिकाना न था, चंद मिनटों में ही वो 10 लाख डॉलर के मालिक बन गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि अगर उन्हें नौकरी नहीं लगती तो वह परिवार के साथ घर यानी कि भारत वापस आने वाले थे।   

टॅग्स :कोरोना वायरसदुबईसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी