लाइव न्यूज़ :

Video: तमिलनाडु के मंत्री ने आदिवासी लड़के से उतरवाए अपने जूते, सोशल मीडिया पर यूजर बोले- उसी चप्पल से मारना चाहिए 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 16:08 IST

श्रीनिवासन यहां से 40 किलोमीटर दूर मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में हाथी शिविर का उद्धाटन करने आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयह स्पष्ट नहीं है कि श्रीनिवासन ने लड़के से अपने जूते क्यों उतरवाए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मंत्री की काफी आलोचना हो रही है और लोग उनके खिलाफ एससी/एसटी कानून के तहत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

तमिलनाडु के वन मंत्री डिंडीगुल श्रीनिवासन बृहस्पतिवार को उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने यहां थेप्पाकाडु में एक हाथी शिविर के उद्घाटन के दौरान एक आदिवासी लड़के से अपने जूते उतरवाए। श्रीनिवासन का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें आदिवासी लड़का उनके जूते उतारते दिखाई दे रहा है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। बता दें कि श्रीनिवासन यहां से 40 किलोमीटर दूर मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में हाथी शिविर का उद्धाटन करने आए थे। वह जब जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ शिविर की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन्होंने एक आदिवासी लड़के को बुलाया और उससे उनके जूते उतारने को कहा ताकि वह मंदिर में जाकर पूजा कर सकें।

लड़के ने सभी की मौजूदगी में मंत्री के जूते उतारे। यह स्पष्ट नहीं है कि श्रीनिवासन ने लड़के से अपने जूते क्यों उतरवाए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मंत्री की काफी आलोचना हो रही है और लोग उनके खिलाफ एससी/एसटी कानून के तहत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

श्रीकांत नाम के एक यूजर ने लिखा कि मंत्री जी को उसी चप्पल से मारना चाहिए। 

देखें अन्य यूजर्स की कैसी रहीं प्रतिक्रियाएं...

 

टॅग्स :तमिलनाडुवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल