लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: आज से पहले आपने ऐसी आंख नहीं देखी होगी, एक से देखता है शख्स और दूसरे से करता है रौशनी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: October 28, 2022 17:05 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स लाइट बंद करके आपनी आंख को दिखा रहा है। उसकी आंख से तेज रौशनी निकल रही है जिसे देख टार्च जैसा लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में एक शख्स को उसकी आंखों से रौशनी करते हुए देखा गया है। बताया जाता है कि कैंसर के कारण उसने अपनी आंख को एक टर्च लाइट में बदल दिया है।

Viral News: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की आंख टार्च की तरह काम कर रहा है। जी हां इस शख्स ने अपने आंख को एक टार्च लाइट में बदल दिया है जिससे काफी रोशनी भी हो रही है। 

इस शख्स का नाम ब्रायन स्टेनली है जिसने एक बीमारी में अपनी एक आंख खो दी थी। इसके बाद उसने अपनी आंख को उपयोगी बनाते हुए इसमें टार्च लगा दिया है। 

क्या दिखा वीडियो में

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में ब्रायन स्टेनली ने अपनी अनोखी आंख दिखाई है। इसके लिए उन्होंने एक डेडिकेटेट वीडियो भी बनाया है जिसमें वह लाइट को बंद करके आपने अनोखी टार्च वाले आंख को दिखाया है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि उनकी आंख एक टार्च की तरह जल रहा है और उससे बहुत तेज रौशनी भी आ रही है। ब्रायन स्टेनली ने इस आंख को "skull lamp" कहा है और वीडियो में इसके अलग-अलग क्षमताएं भी दिखाया है। 

इस वीडियो को पोस्ट करने पर ब्रायन ने लिखा, "हेड लैंप के रूप में मेरी टाइटेनियम साइबोर्ग आई की क्षमता पर एक संक्षिप्त प्रदर्शन।"

क्या है पूरा मामला

ब्रायन स्टेनली ने वीडियो में बताया है कि उसकी अपनी एक आंख कैंसर में खो दी थी। इसके बाद उसने अपनी आंख को उपयोग करना चाहा और उन्हें यह आइडिया सूझा था। इसके बाद ब्रायन स्टेनली ने अपनी आंख को खुद से डिजाइन कर उसे टार्च जैसा बना दिया। 

बताया जाता है कि यह टार्च 20 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। ब्रायन स्टेनली ने बताया कि वह इस टार्च को दो साल से इस्तेमाल कर रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो के जारी होने के बाद इसे दो मिलियन व्यूज मिल चुके है। 

ब्रायन स्टेनली के इस आंख और कला को देख सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए और तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, "भाई इस हैलोवीन पर टर्मिनेटर को आसानी से रॉक कर सकते हैं।"

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?