लाइव न्यूज़ :

वीडियो देख होंगे दंग, जंगल के रास्ते सड़क पर खड़ी महिला को ऐसे दबोच ले गया बाघ, देखें वायरल क्लिप

By आजाद खान | Updated: February 13, 2023 17:22 IST

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि महिला को बाघ द्वारा ले जाने के बाद उसके पीछे दो लोग भाग रहे है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इस घटना के बाद महिला का क्या हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक क्लिप खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक महिला को बाघ द्वारा उठा ले जाते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद बाघ के पीछे एक पुरुष और बच्चे को भी भागते हुए देखा गया है।

Shocking Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा गया है कि एक जंगल से एक बाघ आता है और महिला को दबोच कर जंगल में वापस चल जाता है। यह वीडियो विचलित कर देने वाला है जिसमें केवल कुछ ही सेकेंड में महिला बाघ का शिकार बन जाती है। 

हालांकि यह अभी पता नहीं चल पाया है कि यह घटना कहां का है और बाघ के हमले के बाद महिला का क्या हुआ है। हालांकि इस घटना के बाद एक और गाड़ी को जंगल की ओर जाते हुए देखा गया है जिसे लेकर यह कहा जा रहा है कि वह वन विभाग की गाड़ी थी। ऐसे में जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है, इसे लाखों व्यूज मिल चुके है। 

क्या दिखा है वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक जंगल के रास्ते में एक के बाद एक तीन कारें रूकती है और सबसे पहली वाली कार से एक महिला बाहर आती है। इसके बाद महिला कार की दूसरी ओर आती है गेट खोलने की कोशिश करती है। 

यहां देखें विचलित कर देने वाला वीडियो: 

महिला इस बात से अंजान थी कि उसके साथ क्या होने वाला है और इसी बीच महिला के पीछे से एक बाघ आता है और उसे दबोच कर जंगल में घसीटता हुए ले जाता है। वीडियो में आगे देखा गया है इस घटना के बाद कार में बैठा पुरुष दौड़ते हुए बाहर आता है और महिला को बचाने जंगल की ओर भागता है। 

उस पुरुष को तुरंत कार के पास आते हुए देखा जाता है और फिर कार से एक बच्चा निकलता है। इसके बाद वह व्यक्ति और बच्चा दोनों जंगल की ओर जाते है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को ट्विटर यूजर @TerrifyingAsfuk द्वारा शेयर किया गया है। यह वीडियो पिछले महीने अपलोड किया गया है और इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके है। यही नहीं इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग कमेंट्स भी कर रहे है। 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को बहुत ही दुखद बताया है तो कुछ ने यह जानने की इच्छा जताई है कि इस घटना के बाद महिला का क्या हुआ है। यही नहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी दिखाई दिए जो इस ट्वीट के कमेंट में इससे जुड़े अपने अनुभव शेयर करते हुए नजर आए है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?