VIDEO: तीन बार पोस्टपोन हो चुकी थी शादी, चौथी बार दुल्हन की ड्रेस ने डाला अड़ंगा जैसे तैसे हुई शादी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2021 02:37 PM2021-10-24T14:37:14+5:302021-10-24T14:40:43+5:30
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा और दुल्हन कपल डांस कर रहे हैं और समारोह में शामिल सभी उनका उत्साह बढ़ा रहे है। दोनों डांस कर रहे होते हैं तभी दुल्हन अपना बैलेंस खो बैठती है और फिर वो दोनों गिर जाते हैं।
शादी विवाह में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, सब चाहते हैं कि वे सबसे अलग दिखें और सबकी निगाहें उन्हीं को देखें, लेकिन फिर भी शादी का सबसे बड़ा आकर्षण दूल्हा दुल्हन ही होते हैं। दुल्हन की सहेलियां कितना भी मेकअप करें लेे या दूल्हे के साथी कितनी ही महंगी सूट पहन ले फिर भी सबकी नजरें दूल्हे और दुल्हन पर ही टिकी रहती हैं।
दूल्हा दुल्हन के लुक के अलावा सबको उनके डांस का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। फ्लोर पर नाचते बाराती और घरातियों को भी इनके डांस का इंतजार रहता है कि वे आए और महफ़िल में चार चांद लगा दें।
हर कोई पहले खुद नाचता है और फिर सोचता है कि कब दूल्हा-दुल्हन डांस करने वाले हैं।
और ऐसा केवल भारत में नहीं है, बाकी देशों में भी कमोबेश यही हाल है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हा और दुल्हन साथ में डांस करते हैं, लेकिन तभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसने लोगों को हसने पर मजबुर कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा और दुल्हन कपल डांस कर रहे हैं और समारोह में शामिल सभी उनका उत्साह बढ़ा रहे है। दोनों डांस कर रहे होते हैं तभी दुल्हन अपना बैलेंस खो बैठती है और फिर वो दोनों गिर जाते हैं।
दूल्हा दुल्हन के गिरने से वहां उपस्थित सभी लोगों की हसी छूट जाती है, अगले ही पल सब उन्हें संभालने में जुट जाते हैं और जैसे तैसे कार्यक्रम आगे बढ़ता है। एक पल के लिए सबने सोचा कि इससे कहीं दूल्हा दुल्हन के नए नवेले रिश्ते पर संकट ना आ जाए लेकिन दुल्हन ने बताया किया इसमें दूल्हे की कोई गलती नहीं है बल्कि यह सब उसकी ड्रेस के कारण हुआ।
दरअसल दुल्हन ने अपनी शादी के लिए भारी भरकम और जगह लेने वाली ड्रेस पसंद की थी, डांस के दौरान दुल्हन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी लेकिन अपनी शादी में डांस करना कौन मिस करेगा। इसी जद्दोजहत में दुल्हन का बैलेंस बिगड़ गया और दुल्हन के साथ साथ दूल्हा भी डांस फ्लोर पर गिर पड़ा। हालाकि इतना सब होने के बावजूद दोनों ने जल्द ही सब संभाल लिया और सकुशल शादी संपन्न हुई। बता दे की इससे पहले कोरोना के चलते तीन बार दोनों की शादी स्थगित हो चुकी थी। ये चौथा मौका था जब दोनों एक होने जा रहे थे।