लाइव न्यूज़ :

ट्रेन चलाते हुए फोन इस्तेमाल कर रही थी महिला चालक, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसे देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2023 15:12 IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला चालक ट्रेन चला रही है। वीडियो में महिला ट्रेन चलाने के दौरान अपना फोन भी चला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल वीडियो रूस का है जहां महिला चालक फोन चलाते हुए ट्रेन चला रही है महिला की लापरवाही के कारण ट्रेन की टक्कर हो जाती है

इंटरनेट की दुनिया में हर रोज कोई न कोई वीडियो सामने आता रहता है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर यूजर्स हर रोज कई ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जिन्हें देख या तो हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है या फिर हम हैरान रह जाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। 

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला चालक ट्रेन चला रही है। वीडियो में महिला ट्रेन चलाने के दौरान अपना फोन भी चला रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला रात के समय ट्रेन चला रही है और उसके हाथ में लगातार फोन चलता जा रहा है।

महिला चालक फोन देखने में इतनी व्यस्त है कि मानो उसे याद ही नहीं रहता कि वह ट्रेन चला रही है। 

हालांकि, इस बीच महिला के सामने से एक और ट्रेन आती दिखती है। ट्रेन को देख अचानक से महिला चालक अपनी ट्रेन को रोकने की कोशिश करती है।

महिला ट्रेन रोकने के चक्कर में इतनी तेजी से ब्रेक मारती है कि पूरी ट्रेन अचानक से हिल जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में बैठे एक यात्री को हादसे का पता नहीं चलता और वह अपनी सीट से नीचे गिर जाता है।

टक्कर इतनी जोरदार थी की महिला चालक के पास रखा सामान गिर जाता है। हालांकि, गनीमत ये रही कि महिला चालक हादसे में बाल-बाल बच गई। 

इतना जबरदस्त हादसा होने के बाद भी महिला का सही सलामत बचना देख सोशल मीडिया पर हर कोई इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अक्टूबर 2019 का है जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो रूस का है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो सीसीटीवी इडियट्स नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि "स्मार्टफोन पर ट्रेन चलाते हुए।"

बता दें कि रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोरूससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?