लाइव न्यूज़ :

ठाणेः ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिरीं महिला पुलिस कर्मी, मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े सीएम एकनाथ शिंदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 13:53 IST

आपदा प्रबंधन और आगामी पंढरपुर ‘वारी’ तीर्थ यात्रा पर बुधवार को बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के एक कमरे से बाहर आ रहे थे, तभी एक महिला पुलिसकर्मी फिसलकर गिर गईं, जिससे उनकी उंगली में चोट लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिंदे तुरंत उनकी मदद करने के लिए दौड़े।बड़े अस्पताल ले जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।पुलिस के एक अधिकारी से महिला कर्मी के साथ अस्पताल जाने को भी कहा।

ठाणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे जिला कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिर गईं एक महिला पुलिस कर्मी की मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े।

 

आपदा प्रबंधन और आगामी पंढरपुर ‘वारी’ तीर्थ यात्रा पर बुधवार को बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के एक कमरे से बाहर आ रहे थे, तभी एक महिला पुलिसकर्मी फिसलकर गिर गईं, जिससे उनकी उंगली में चोट लग गई। शिंदे तुरंत उनकी मदद करने के लिए दौड़े।

उन्होंने उन्हें पीने के लिए पानी दिया और महिला कर्मी को इलाज के लिए एक बड़े अस्पताल ले जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अस्पताल में एक चिकित्सक को फोन करके उन्हें महिला कर्मी का इलाज करने के लिए कहेंगे।

उन्होंने पुलिस के एक अधिकारी से महिला कर्मी के साथ अस्पताल जाने को भी कहा। शिंदे ने बताया कि उन्होंने 13 वारकरियों (भगवान विठ्ठल के भक्त) का इलाज करने के लिए भी संबंधित चिकित्सा अधिकारी से बात की थी।

ये वारकरी मंगलवार को सांगली जिले के मिराज में सोलापुर जिले के पंढरपुर की ओर जाते समय घायल हो गए थे। वारकरियों को एक जीप ने टक्कर मार दी थी। ये सभी 10 जुलाई को पड़ने वाली आषाढ़ी एकादशी मनाने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इलाज के लिए कोष की कोई कमी नहीं है। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टक्या सड़क पर साइकिल चलाना गुनाह?, 42 वर्षीय साइकिल सवार श्रीनिवास तांडले को 17 वर्षीय लड़के ने उड़ाया?, वीडियो देख कांप जाएंगे?

क्राइम अलर्टMumbai Horror: 29 वर्षीय पत्नी कविता पर लातों और घूंसे से हमला, शराब के लिए पति महेश नारायण वड ने पीट-पीटकर मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी