लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: थाईलैंड के फूड ब्लॉगर ने नोच-नोच कर खाया चमगादड़-पीया सूप, गिरफ्तार, पांच साल की हो सकती है सजा

By आजाद खान | Updated: November 13, 2022 13:46 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि वह काफी मजे से चमगादड़ को खा रही है और उसका सूप भी पी रही है। यही नहीं वह अपने फैंस को भी इसे टेस्ट करने को कह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देथाईलैंड के एक फूड ब्लॉगर ने चमगादड़ नोच-नोच कर उसका सूप पीया है। इसका एक वीडियो वायरल भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे लेकर यूजर्स नाराज दिख रहे है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि फूड ब्लॉगर गिरफ्तार हो गई है और हो सकता है कि उन्हें इसके लिए पांच साल की सजा हो।

Viral News: सोशल मीडिया पर थाई फूड ब्लॉगर फोनचानोक श्रीसुनाक्लुआ (Phonchanok Srisunaklua) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे कैमरे के सामने चमगादड़ की सूप पीती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि जब से फोनचानोक ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है तब से उनका विरोध हो रहा है। 

वीडियो में फोनचानोक को चमगादड़ को पकड़े हुए देखा गया है जिसे वह बाद में नोच-नोच कर खा रही है। खबर के मुताबिक, फोनचानोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ऐसा हो सकता है कि इसे लिए उन्हें लंबा जेल भी जाना पड़ सकता है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि फूड ब्लॉगर फोनचानोक श्रीसुनाक्लुआ एक रेस्तरां में बैठी हुई है और उनके सामने एक सूप रखा हुआ है जिसमें एक चमगादड़ भी है। वीडियो ज्यों ही शुरू होता है फोनचानोक चमगादड़ को लेती है और उसके पंख को चीर कर वीडियो में दिखाती है। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fsorrayuth9115%2Fvideos%2F948814732762223%2F&show_text=true&width=560&t=0" width="560" height="429" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

इसके बाद उसे नोच-नोच कर वे खाना शुरू करती है। फोनचानोक चमगादड़ के मास को नोच कर सूप में डूबाती है और फिर उसे खाती है। इस तरीके से वह लगभग पूरे बैट को खा लेती है और अंत में फैंस को भी इसे टेस्ट करने को बोलती है। 

ब्लॉगर को 5 साल की हो सकती है सजा

इस 40 सेकेंड के वीडियो में महिला ब्लॉगर ने अपने फैंस को भी इसे ट्रई करने को कहा है। यही नहीं फोनचानोक सूप को पीते हुए उसे एक डिलिशियस डिश बता रही है। कहा जा रहा है कि फोनचानोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ऐसे में उसे पांच साल की सजा भी हो सकती है। 

फोनचानोक का एक यूट्यूब चैनल है जिस पर वे वीडियो बनाती है और इससे उनकी कमाई भी होती है। फोनचानोक  Eat spicy and delicious नाम के चैनल को चलाती है जिसके चार लाख सब्सक्राइबर्स है। वे पेशे से टीचर भी है और वह पढ़ाती भी है।

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोथाईलैंडयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?