लाइव न्यूज़ :

ये तो गजब है! बॉस पर आया इतना गुस्सा कि तेल के गोदाम में महिला ने लगा दी आग

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2021 19:16 IST

थाईलैंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला कर्मचारी अपने बॉस से इतना नाराज थी कि उसने उस तेल के गोदाम में ही आग लगा दी, जहां वह काम करती थी।

Open in App

ऑफिस में अगर आप भी अपने बॉस से नाराज से गुस्से में हैं तो उससे निपटने के कई तरीके हो सकते हैं पर थाईलैंड में एक कर्मचारी ने जो किया, उसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। यहां एक महिला कर्मचारी ने कथित तौर पर तेल के 'गोदाम' को इसलिए उड़ा दिया क्योंकि वह अपने बॉस के रवैये को लेकर गुस्से में थी।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार 38 साल की एन स्रिया ने कथित तौर पर एक कागज में आग लगाई और इंधन के कंटेनर में फेंक दिया। यह घटना नाखोन पैथम प्रांत की है। कागज फेंकने के बाद यहां प्रापाकोर्ट तेल गोदम में भयंकर आग लग गई।

रिपोर्ट के अनुसार महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है उसने आगजनी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल भी कर ली है। उसने दावा किया कि वह अपने नियोक्ता पीपात उनगप्राकोर्न से तंग आ गई थी। उसकी 'शिकायतों' से वह तनाव में थी और इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

सीसीटीवी फुटेज में गोदाम के पास दिखी महिला

महिला कर्मचारी स्रिया गोदाम के प्रमुख के तौर पर यहां काम करती है। सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि महिला कंटेनरों की एक पंक्ति के पीछे जाने से पहले हाथ में एक कागज का टुकड़ा रखे हुए है।

एक और क्लिप सामने आई है जिसमें गोदाम में सबसे ऊपर लपटें दिखाई दे रही हैं। इस गोदाम में हजारों गैलन तेल के टैंकर रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि आग की इस घटना से 40 मिलियन THB (1.2 मिलियन अमरीकी डालर) का नुकसान हुआ। टैंकों में ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गया था।

इस बीच 40 से अधिक दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। वीडियो फुटेज में अग्निशामक गाड़ी पानी छिड़कते नजर आ रहे हैं।

वहीं, मेजर जनरल चोमचाविन पुरथानोन ने कहा, 'यह दूसरी बार है जब इस कारखाने से आग लगी है। महिला नौ साल से प्रापकोर्न ऑयल के लिए काम कर रही थी। उसने कहा कि उसके बॉस रोज उससे काम को लेकर शिकायत करते थे और हर दिन तनाव देते थे। महिला को अंदाजा नहीं था कि गुस्से में उठाया गया यह कदम इतने बड़े नुकसान की वजह बनेगा।

टॅग्स :थाईलैंडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल