लाइव न्यूज़ :

लाठियों के साथ RSS ने निकाली रैली तो सोशल मीडिया पर हुई जमकर आलोचना, यूजर ने कहा- यह बस एक शक्ति प्रदर्शन था

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 27, 2019 13:45 IST

अर्जुन सेठी नाम के यूजर ने लिखा, ''पूरे विश्व को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। जैसा कि चेतन आवाजें भारत में न्याय की मांग करती हैं, तेलंगाना जैसी जगह पर आरएसएस संगठित हो रहा है। वे एक हिंदू गणराज्य बनाना चाहते हैं। आरएसएस नाजियों से प्रेरित था। मोदी खुद उसके सदस्य हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देसंघ कार्यकर्ताओं की पदयात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यूजर्स संघ कार्यकर्ताओं के हाथ में दिखाई दे रही लाठियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 

तेलंगाना के हैदराबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का तीन दिवसीय शिविर चल रहा है। इससे पहले संघ कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकाली। संघ कार्यकर्ताओं की पदयात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संघ की पदयात्रा को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स संघ कार्यकर्ताओं के हाथ में दिखाई दे रही लाठियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 

संघ की पदयात्रा को कुछ यूजर्स शक्ति प्रदर्शन करार दे रहे हैं। अर्जुन सेठी नाम के यूजर ने लिखा, ''पूरे विश्व को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। जैसा कि चेतन आवाजें भारत में न्याय की मांग करती हैं, तेलंगाना जैसी जगह पर आरएसएस संगठित हो रहा है। वे एक हिंदू गणराज्य बनाना चाहते हैं। आरएसएस नाजियों से प्रेरित था। मोदी खुद उसके सदस्य हैं।''

आरएसएस की पदयात्रा को लेकर एक यूजर ने हैदराबाद पुलिस के नोटिस पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया कि 28 दिसंबर को किसी भी तरह से जुलूस, रैली, मार्च और सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगाया गया है। मोहम्मद अली ताजदार नाम के यूजर ने लिखा, ''तो फिर आरएसएस रैली निकाल सकता है, वह भी लाठियों के साथ? क्या अलग लोगों के लिए अलग कानून है?''

इसी तरह आरएसएस की पदयात्रा पर सवाल खड़ा करने वाली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिनमें संघ को ट्रोल किया जा रहा है। 

बता दें कि हैदराबाद के विभिन्न इलाकों से लगभग आठ हजार आरएसएस कर्यकर्ताओं ने सरूरनगर स्थित इंडोर स्टेडियम के लिए लाठियों के साथ पदयात्रा निकाली थी। इस कार्यक्रम में आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवन मुख्य वक्ता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वक्त तेलंगाना में संघ की 3, 494 शाखाएं चलती हैं, जिनमें से 800 हैदराबाद में हैं।

टॅग्स :आरएसएसतेलंगानाहैदराबादसोशल मीडियावायरल कंटेंटवायरल वीडियोनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो