लाइव न्यूज़ :

वीडियो: आज से पहले आप नहीं देखें होंगे ऐसा भजन गाकर गणित पढ़ाने वाला टीचर, खुशी से उछल-उछलकर बच्चे कर रहे थे पढ़ाई

By आजाद खान | Updated: November 9, 2022 16:32 IST

इस वीडियो को अबतक 651.5k से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। ऐसे में यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस टीचर के पढ़ाने के अंदाज को भी बहुत पसंद कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक गणित टीचर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में टीचर भगन गाकर बच्चों को गणित पढ़ाता दिख रहा है। यही नहीं बच्चे भी उसका साथ दे रहे है और वे भी उछल-उछलकर पढ़ रहे है।

Maths Bhajan Teacher Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक टीचर को भजन गाने के अंदाज में गणित पढ़ाते हुए देखा गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। 

यह वीडियो कहां का है और टीचर का क्या परिचय है, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है। लेकिन इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक बुजुर्ग टीचर बच्चों को पहाड़ा पढ़ा रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि जब यह टीचर पहाड़ा पढ़ा रहा है तब वहां और भी लोग मौजूद थे जो उसके पढ़ाने के अंदाज का आनंद ले रहे थे। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि टीचर आठ और नौ का पहाड़ा पढ़ा रहा है और बच्चें काफी उत्साह से उसके साथ पढ़ भी रहे है। आगे-आगे टीचर पढ़ रहा है और पीछे से बच्चे उसे दोहरा रहे है जिसमें जितना बच्चे खुशी-खुशी पढ़ रहे है, उतना ही जोश से टीचर उन्हें पढ़ा रहा है। 

सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद हो रहा है वीडियो 

यह वीडियो कहां का है और इस टीचर का क्या नाम है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इस वीडियो को अंकित यादव बोझा नाम के एक शख्स ने इसे ट्विटर पर शेयर किया है। अभी तक इस वीडियो को 651.5k बार देखा जा चुका है। 

यही नहीं इस वीडियो को 33 हजार लाइक्स भी मिल चुके है। ऐसे में कई यूजर्स टीचर की तारीफ करते हुए दिख रहे है तो कई उनके पढ़ाने के अंदाज को पसंद कर रहे है। एक यूजर ने तो टीचर से मिलने की बात तक कह दी है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMathematical Sciencesएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?