लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भी सबको लग गया ‘तंदूरी चाय’ का चस्का, दुकान पर रोज लगती है भीड़

By भाषा | Updated: July 29, 2019 11:41 IST

पाकिस्तान के सनाउल्लाह मार्ग स्थित चाय की टपरी पर ‘तंदूरी चाय’ पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मशहूर दुकान के मालिक ने कहा, ‘‘ चाय को बनाने का तरीका बड़ा ही नायाब है, जो लोगों को काफी पसंद आता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देइस मशहूर चाय की टपरी पर मिट्टी (टेराकोटा) के कुल्हड़ में चाय दी जाती है। इस मशहूर दुकान के मालिक ने कहा, ‘‘ चाय को बनाने का तरीका बड़ा ही नायाब है, जो लोगों को काफी पसंद आता है।’’

दुनियाभर में चाय प्रेमियों की कमी नहीं है और अगर किसी को चाय का चस्का लग जाए तो फिर वह इसका स्वाद लेने कहीं भी पहुंच जाता है... चाय के कुछ ऐसी ही दीवाने आपको पाकिस्तान के सनाउल्लाह मार्ग स्थित चाय की टपरी पर भी नजर आएंगे जिसकी ‘तंदूरी चाय’ पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

इस मशहूर चाय की टपरी पर मिट्टी (टेराकोटा) के कुल्हड़ में चाय दी जाती है। इसको बनाने के लिए कुल्हड़ को तंदूर में डाल उच्च तापमान पर पकाया जाता है और फिर उस गर्म-गर्म कुल्हड़ में चाय को डाल उसे परोसा जाता है। कुल्हड़ की मिट्टी और तंदूर की सौंधी खुशबू चाय के स्वाद को दोगुना कर देती है। इस मशहूर दुकान के मालिक ने कहा, ‘‘ चाय को बनाने का तरीका बड़ा ही नायाब है, जो लोगों को काफी पसंद आता है।’’

वहीं दुकान पर अक्सर आने वाले मोहम्मद इशाक खवर ने कहा, ‘‘ यहां का माहौल अलग ही होता है, विशेषकर वे जिस तरह चाय परोसते हैं। यह काफी पुराना तरीका है...जो आपको उस दौर में ले जाता है जब चाय के लिए कुल्हड़ का इस्तेमाल किया जाता था।’’

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो