लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पालतू कुत्ते की मौत से आहत बुजुर्ग ने बनवाया उसका मंदिर, कहा- बच्चे से भी ज्यादा प्यार करता था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2022 10:28 IST

तमिलनाडु में शिवगंगा के 82 वर्षीय व्यक्ति मुथु ने यह मंदिर अपने पालतू कुत्ते टॉम की याद में मंदिर बनवाया। मुथु एक सरकारी कर्मचारी के पद थे जो अब रिटायर्ड हो चुके हैं। उन्होंने शिवगंगा जिले के मनामदुरै के पास अपने कुत्ते की याद में यह मंदिर बनवाया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसका मंदिर बनवाया हैबुजुर्ग मुथु के मुताबिक उसके पालतू टॉम की पिछले साल बीमारी के कारण मौत हो गई

तमिलनाडुः कहत हैं कुत्ते काफी वफादार होते हैं। उनकी वफादारी के कर्ज तले इंसान दबा रहता है। इसके दुनिया में कई उदाहरण देखने-सुनने को मिल जाएंगे। हालांकि पालतू कुत्तों से इंसानी लगाव के किस्से कहानियां भी कम नहीं हैं। ऐसा ही कुछ तमिलनाडु के शिवगंगा में देखने को मिला, जहां एक 82 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पालतू से इतनी मोहब्बत करता था कि उसके मरने के बाद उसकी याद में मंदिर ही बनवा डाला। 

शिवगंगा के 82 वर्षीय व्यक्ति मुथु ने यह मंदिर अपने पालतू कुत्ते टॉम की याद में मंदिर बनवाया। मुथु एक सरकारी कर्मचारी के पद थे जो अब रिटायर्ड हो चुके हैं। उन्होंने शिवगंगा जिले के मनामदुरै के पास अपने कुत्ते की याद में यह मंदिर बनवाया है। बकौल मुथु, ''मुझे अपने बच्चे से ज्यादा अपने कुत्ते से प्यार है। टॉम 2010 से मेरे साथ थे लेकिन 2021 में उनका निधन हो गया। मेरे दादा-दादी और पिता सभी कुत्ते से प्यार करते थे।"

 टॉम की पिछले साल बीमार के कारण मौत हो गई। उपचार के बावजूद भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और अंततः जनवरी 2021 में टॉम मुथु के परिवार से हमेशा के लिए दूर चला गया। टॉम के मरने के बाद मुथु का पूरा परिवार सदमे था। उसकी यादों को ताजा रखने के लिए मुथु ने अपने खेत में ही उसका एक मंदिर बनवा दिया। इसमें कुल 80 हजार खर्च हुए।

टॉम एक लैब्राडोर प्रजाति का कुत्ता था जो 11 साल पहले मुथु के परिवार का हिस्सा बना था। मुथु के भतीजे मनोज कुमार ने बताया कि इसे उसके भाई ने खरीदा था लेकिन जल्द ही इसे उसके चाचा (मुथु) को सौंप दिया। टॉम की मौत से पूरा परिवार ही दुखी है। मुथु का पूरा परिवार अब टॉम के मंदिर में उसके मनपसंद भोजन को अर्पित करता है और उसकी पूजा-अर्चना करता है। मंदिर में टॉम की प्रतिमा संगमरमर की लगी हुई है।

 

टॅग्स :Tamil Naduवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?