लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu: किसान बेबस, खड़ी फसल पर आतंक ही आतंक, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 24, 2023 17:43 IST

तमिलनाडु: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में लोग चिल्ला रहे हैं और दूसरी तरफ हाथियों के द्वारा आतंक मचाया जा रहा है। 1 मिनट के इस वीडियो में हाथियों के द्वारा किसान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैहाथियों के द्वारा किसान की फसल को नुकसान पहुंचाया गयावन विभाग से किसानों की गुहार, उनकी फसल का मुआवजा दिया जाए

तमिलनाडु: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में लोग चिल्ला रहे हैं और दूसरी तरफ हाथियों के द्वारा आतंक मचाया जा रहा है। 1 मिनट के इस वीडियो में हाथियों के द्वारा किसान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। वीडियो तमिलनाडु के धर्मपुरी का है। यहां पांच जंगली हाथी कृषि भूमि में पहुंच गए। यहां पर खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया। जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

इधर हाथियों के द्वारा फसल बर्बाद होने के बाद से किसान बेबस हैं और वन विभाग से गुहार कर रहे हैं कि इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उनकी फसल का मुआवजा दिलाया जाए। इस मामले पर डीएफओ अप्पाला नायडू ने कहा कि  हम होगेनक्कल क्षेत्र में याचिका दायर करने और मुआवजा देने के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे। यदि कोई देरी होती है तो मुझे याचिका प्रस्तुत करें और मैं तत्काल राहत की व्यवस्था करूंगा।

एक के बाद एक चले आते हैं हाथी

एक मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक हाथी एक तरफ से आता है और दूसरी तरफ से अन्य बाकी हाथी खड़ी फसल की ओर आ रहे होते हैं। इधर, किसानों के द्वारा हाथियों को भगाने के लिए जोर जोर से चिल्लाते हैं। लेकिन, हाथियों से अपनी फसल को बचा नहीं पाते हैं। हालांकि, किसान वीडियो दूर से बनाते रहते हैं कि वन विभाग को इस पूरी घटना की वीडियो सबूत के तौर पर दे सकें।

वन विभाग का भरोसा लेंगे एक्शन

वन विभाग की ओर से किसानों को भरोसा दिलाया गया है कि उन्हें उनके नुकसान हुए फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही भविष्य इस तरह की घटना न हो, इसका भी ख्याल रखा जाएगा। अब देखना होगा कि हाथियों के द्वारा फसलों की बर्बादी का मुआवजा किसानों को कब तक मिल पाता है।

टॅग्स :Tamil Naduसोशल मीडियाहाथीelephantForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल