लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने गर्भवती अफगान महिला पुलिसकर्मी को परिवार के सामने मारी गोली, हुई मौत : रिपोर्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 6, 2021 14:07 IST

अफगानिस्तान में तालिबान ने एक अफगान महिला पुलिसकर्मी को परिवार के सामने गोली मार दी और महिला पुलिसकर्मी 6 माह की गर्भवती थी ।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने 6 माह की गर्भवती महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर की हत्या महिला को परिवार के सामने गोली मारी अफगानिस्तान के हेरात में महिलाओं ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया

काबुल :  अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद  से ही वहां हालात ठीक नहीं है । खासकर महिलाओं की स्थिति ज्यादा दयनीय है । एक अफगान पत्रकार के अनुसार, तालिबान ने घोर प्रांत में एक अफगान महिला पुलिसकर्मी को उसके परिवार के सामने गोली मारकर हत्या कर दी ।

जानकारी के अनुसार, निगारा 6 महीने की गर्भवती थी और उसे उसके पति और बच्चों के सामने गोली मार दी गई थी । रविवार को एक स्पुतनिक संवाददाता ने बताया, महिलाओं ने इस डर से सिर और शरीर को ढंकना शुरू कर दिया कि तालिबान कहीं उन्हें इसकी सजा न दें  और उन्हें मार न दें । देश की वही स्थिति हो गई है , जो 1990 में थी कि अब वे वापस बिना हिजाब या बुर्का के बाहर नहीं निकल सकती है ।  

ये घटनाक्रम कुछ दिनों के बाद आया जब दर्जनों अफगान महिलाओं ने हेरात में विरोध प्रदर्शन किया और तालिबान द्वारा युद्ध से तबाह देश पर नियंत्रण करने के बाद सरकार के गठन में अधिकार और महिला प्रतिनिधित्व की मांग की । टोलो न्यूज ने बताया कि प्रदर्शनकारी तालिबान के शासन के तहत देश की राजनीतिक व्यवस्था से महिलाओं को बाहर करने के खिलाफ नारों के साथ बैनर लेकर चल रहे थे।

तालिबान ने 20 वर्षों के बाद एक बार फिर अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया है । विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि तालिबान  के शासन के बाद अफगान महिलाओं को भविष्य अनिश्चित हो गया है ।  महिलाओं के मन में तालिबान को लेकर इतना डर है कि वह घर से बाहर निकलने में भी डर रही है । महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और आजादी से जीवन जीने का अधिकार सबसे बड़ा मुद्दा है ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानKabulहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो