लाइव न्यूज़ :

कोटा मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंटस की रैगिंग, मुर्गा बनाया, थप्पड़ जड़े, जानें मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 21, 2021 20:00 IST

वीडियो में सीनियर अपने जूनियर स्टूडेंटस को दो कतारों में खड़ा करके रैगिंग ले रहे हैं और सजा दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक गार्ड ने बताया भी है कि उसने इस तरह का कुछ देखा थाइस मामले में एक-दो स्टूडेंटस के नाम सामने आए हैंलोकेशन कोटा मेडिकल कॉलेज की है

कोटाः राजस्थान में सोमवार को रैगिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोमवार दोपहर के बाद जमकर वायरल हो रहा है।

इसमें वीडियो के साथ टेक्स्ट मैटर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा हैं कि यह वीडियो कोटा मेडिकल कॉलेज का है। सोशल मीडिया के द्वारा वायरल हुए इस वीडियो ने कोटा मेडिकल कॉलेज और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। इसे देखते हुए कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना को जांच के निर्देश दिए हैं।

बात करें वीडियो कि तो वीडियो को किसी उंचाई वाले स्थान से छिपकर बनाया गया है। इस वीडियो में सीनियर अपने जूनियर स्टूडेंटस को दो कतारों में खड़ा करके रैगिंग ले रहे हैं और सजा दे रहे हैं।  वहीं, मेडिकल कॉलेज की यूनिफार्म किसी ने भी नहीं पहनी हुई है, मास्क में सिर्फ एक स्टूडेंटस नजर आ रहा है। कतारों में खड़ बाकी स्टूडेंटस बगैर मास्क के हैं।

ऐसे में महामारी एक्ट का उल्लंघन भी इस रैगिंग में हुआ है। वीडियो में कुछ स्टूडेंटस को मुर्गा बनाया गया है। सीनियर के सामने जूनियर स्टूडेंटस डरे सहमे हुए दिखाई दे रहे है। सूत्रो के मुताबिक जूनियर स्टूडेंटस को यहां थप्पड़ भी मारे गए हैं।

इधर, एंटी रैगिंग कानून कहता है कि जांच में दोषी पाए जाने पर तीन साल की सजा सश्रम कैद भी हो सकती है। आर्थिक दंड का भी प्रावधान है। वहीं रैगिंग के मामले में कार्रवाई न करने या मामले की अनदेखी करने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई होने और आर्थिक दंड का भी प्रावधान है।

वहीं एक रिर्पोट के अनुसार कलेक्टर उज्जवल राठौड़ ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है, मामला बेहद गंभीर है। इधर, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने कहा कि कोटा मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी को वीडियो की सच्चाई और मामले की गहराई से जांच के आदेश दे दिए हैं।

जांच डॉ. देवेंद्र विजय के नेतृत्व में की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रही लोकेशन कोटा मेडिकल कॉलेज जैसी दिख रही है, लेकिन इस बात का पता जांच के बाद चल पाएगा। वही इस मेडिकल कॉलेज के एंटी रैगिंग कमेटी के प्रभारी देवेंद्र विजय ने मीडिया से बातचीत के दौरन बताया कि एक दो दिन में जांच कम्पलीट कर ली जाएगी।

प्रिंसिपल के आदेश पर वे खुद, डॉ. प्रतिमा जासवाल और डॉ. एलएन शर्मा जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होनें यह भी कहा कि वीडियो आज मतलब सोमवार को ही बना है, लोकेशन कोटा मेडिकल कॉलेज की है। कॉलेज में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की गई है। एक गार्ड ने बताया भी है कि उसने इस तरह का कुछ देखा था। वहीं इस मामले में एक-दो स्टूडेंटस के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की गई हैं। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल