लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: रात के एक बजे ट्रेन में नहीं थी पुलिस, शराबियों ने मचाया हुड़दंग, टोकने पर बोले, बच्चों को मार दूंगा, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 20, 2023 11:59 IST

Social Media: ट्रेन में शराब पीना वर्जित है। अगर शराब पीते हुए पाए गए तो जुर्माना के साथ जेल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन फिर भी ट्रेन में चोरी छिपे लोग शराब का सेवन करते हैं। जिससे दूसरे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला एक महिला के द्वारा प्रकाश में आया है। जहां कुछ शराबियों के बीच एक महिला फंस गई। महिला ने जब शिकायत करने की बात कही तो शराबियों ने कहा कि बच्चों को मार दूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देगायत्री बिश्नोई ने वीडियो पोस्ट कर रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल वीडियो पर लोगों के आए कमेंट, लोगों ने कहा रेल मंत्री कुछ करिएसेकंड एसी की बोगी में सफर कर रही थी गायत्री बिश्नोई

Social Media: ट्रेन में शराब पीना वर्जित है। अगर शराब पीते हुए पाए गए तो जुर्माना के साथ जेल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन फिर भी ट्रेन में चोरी छिपे लोग शराब का सेवन करते हैं। जिससे दूसरे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला एक महिला के द्वारा प्रकाश में आया है। जहां कुछ शराबियों के बीच एक महिला फंस गई। महिला ने जब शिकायत करने की बात कही तो शराबियों ने कहा कि बच्चों को मार दूंगा।

दरअसल, गायत्री बिश्नोई नाम की महिला ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर करीब दो मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में गायत्री ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में महिला ही नहीं कोई भी सुरक्षित नहीं है। गायत्री ने अपने वीडियो में केंद्रीय रेल मंत्री के साथ रेलवे के सभी एक्ट हैंडल को टैग किया। गायत्री के वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोगों के लगातार वीडियो पर कमेंट आ रहे हैं।

वीडियो में क्या कह रही हैं गायत्री

वीडियो में गायत्री ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि रात को 1 बजे ट्रेन में कुछ बदमाश खुलेआम नशे का सेवन कर रहे हैं और गंदी गालियों से यात्रियों को परेशान कर रहे है। जब मैंने शिकायत करने की कोशिश करी तो पाया की पूरी ट्रेन में एक भी आरपीएफ़ / जेआरपीएफ तैनात नहीं है।

यहां कोई भी पुलिस का जवान मौके पर मौजूद नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि टीटी द्वारा शिकायत करने पर 1 घंटे बाद पुलिस आती है । इसी बीच बदमाश मुझे धमकियां दे रहे होते हैं।

गायत्री ने कहा कि बदमाशों ने कहा कि, जिसने भी शिकायत की हैं उनके बच्चों को मार देंगे। गायत्री ने कहा कि यदि इस 1 घंटे के दौरान कोई दुर्घटना घट जाती तो उसका ज़िम्मेदार कौन होता।

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल वीडियोभारतीय रेलIndian Railway Station Development Corporationरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्सरेलवे भर्ती बोर्डRailway Protection Force- RPFRailway Recruitment Board-RRBRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल